- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Turmeric Honey In...
लाइफ स्टाइल
Turmeric Honey In Lukewarm Water: गुनगुने पानी में एक चुटकी हल्दी आपके स्वास्थ्य को मजबूत रखेगी
Sarita
2 Nov 2025 8:29 AM IST

x
Turmeric Honey In Lukewarm Water: सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ खान-पान पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसी नेचुरल ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे रेगुलरली पीने से आपकी सेहत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। क्या आपने कभी हल्दी और शहद से बनी ड्रिंक का सेवन किया है? अगर नहीं, तो आपको भी इस ड्रिंक की रेसिपी और हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
बेहद फायदेमंद ड्रिंक:
सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी डालकर इसे गर्म कर लीजिए। अब आपको गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी और एक स्पून शहद को अच्छी तरह से मिला लेना है। आप इस ड्रिंक को रेगुलरली पीना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही दिनों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सबुह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है।
सर्दी-जुकाम से बचाव:
बदलते हुए मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या से बचे रहने के लिए आप हल्दी और शहद वाले पानी को पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी और शहद वाले पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा हल्दी और शहद का पानी आपकी गट हेल्थ को सुधारकर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है।
गौर करने वाली बात:
हल्दी और शहद के पानी को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है। बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी इस ड्रिंक को मॉर्निंग डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। कुल मिलाकर ये नेचुरल ड्रिंक आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
TagsTurmeric HoneyWaterगुनगुनेपानीहल्दीस्वास्थ्यमजबूत Turmeric HoneyLukewarm WaterTurmericHealthStrength जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





