- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Turkish Custard...
लाइफ स्टाइल
Turkish Custard Pudding:घर पर क्रीमी टर्किश कस्टर्ड पुडिंग बनाएं
Sarita
13 Aug 2025 8:58 AM IST

x
Turkish Custard Pudding: यह पुडिंग बहुत ही क्रीमी, मुलायम और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। यहां हम आपको टर्किश कस्टर्ड पुडिंग बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप कम समय और सिंपल सामग्री से घर पर बना सकते हैं। चलिए आपको ये रेसिपी बनाना सिखाते हैं।
सामग्री –
गुनगुना दूध – 150 मिलीलीटर
कस्टर्ड पाउडर – 2 बड़े चम्मच
दूध – 500 मिलीलीटर
चीनी – 50 ग्राम
नारियल का बुरादा – 30 ग्राम
व्हिप्ड क्रीम – गर्निंश के लिए
नारियल का बुरादा – गर्निश के लिए
पिस्ता – गर्निश के लिए
1. एक बाउल में 150 मिलीलीटर गुनगुना दूध और 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
2. एक पैन में 500 मिलीलीटर दूध, तैयार कस्टर्ड मिक्स और 50 ग्राम चीनी डालें। इसे 10-15 मिनट तक पकाएं। गैस से उतारकर 15-20 मिनट ठंडा होने दें।
3. एक डिश में 30 ग्राम नारियल का बुरादा फैलाएं और उस पर तैयार कस्टर्ड डाल दें। 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
4. ऊपर से नारियल का बुरादा और पिस्ता डालकर सजाएं। 1 घंटे के लिए और फ्रिज में रखें।
5. बस अब इस रेसिपी को ठंडा-ठंडा परोसें।
TagsTurkishCustard Puddingक्रीमीटर्किशकस्टर्ड पुडिंगTurkishCreamyCustard Pudding जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





