- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शाम के वक्त ट्राई करे...
![शाम के वक्त ट्राई करे ये हेल्दी नाश्ता शाम के वक्त ट्राई करे ये हेल्दी नाश्ता](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/25/3073288-food.webp)
शाम के समय खाने के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसे खाकर पेट भी भरा हुआ महसूस होता है और स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। आलमंड बटर न्यूट्रिशन्स से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो पेट को फुल रखते हैं। वहीं, सेब एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। शाम के समय भूख लगने पर इसे खाएं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है।
सब्जियां हमारी सेहत के लिए जरूरी होती है। शाम के वक्त, भूख लगने पर वेजिटेबल सूप पिएं। इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरा यह सूप बहुत पौष्टिक होता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है और आपको डिहाइड्रेट भी नहीं होने देता है।
शाम के वक्त आप कटे हुए सेब के साथ कैमोमाइल टी लें। इसे कैमोमाइल नाम के फूल से बनाया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। दिल, स्किन और पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। यह शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है। आप इसे सेब के टुकड़ों के साथ खाएंगे तो आपका पेट भी भरा रहेगा और कुछ अनहेल्दी खाने की इच्छा भी नहीं होगी।