लाइफ स्टाइल

यूरिन इन्फेक्शन की समस्या में आजमाए ये उपाय

Apurva Srivastav
20 Feb 2023 5:09 PM GMT
यूरिन इन्फेक्शन की समस्या में आजमाए ये उपाय
x

महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन की समस्या अधिक देखी जाती है। यह समस्या बैक्टीरिया के कारण होती है। इसके लक्षण पेशाब में जलन, गंध, खून आना, पेल्विक पेन, जी मचलाना, उल्टी आना आदि हैं। ये लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही बरतने से यह और भी खतरनाक हो सकती है। इसके लिए खानपान और रहन सहन में व्यापक बदलाव करें। वहीं, यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन करें। आइए जानते हैं-

सेब के सिरके का सेवन करें
सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह समेत कई अन्य बीमारियों में फायदा मिलता है। इसमें एसिटिक एसिड और एंटी-माइक्रोबियल और विटामिन बी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यूरिन इन्फेक्शन को दूर करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो मीठे के लिए शहद को मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
दही खाएं
दही में गुड बैक्टीरिया पाया जाता है। इसके लिए दही का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। पेट में मौजूद बैड बैक्टीरिया से पाचन संबंधी परेशानी होती है। इसके अलावा, यूरिन इन्फेक्शन की भी समस्या होती है। इसके लिए रोजाना दही खाएं। इसके सेवन से यूरिन इन्फेक्शन में आराम मिलता है।
लहसुन खाएं
इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, फास्फोरस, थायमिन, एलिसिन और नियासिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से यूरिन इन्फेक्शन की समस्या दूर होती है। इसके लिए रोजाना लहसुन की कली का सेवन जरूर करें। इसके अलावा, अनार, केला, कीवी आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।
पानी खूब पिएं
शरीर में मौजूद टॉक्सिन, पथरी और यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story