लाइफ स्टाइल

Mosquitoes: मच्छर भगाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

Rajeshpatel
31 May 2024 10:37 AM IST
Mosquitoes: मच्छर भगाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय
x
Mosquitoes: देशभर में कोरोना के साथ अब डेंगू का कहर भी जारी हैं। हर दिन डेंगू के हजारों मामले सामने आ रहे हैं जो और बढ़ता हैं तो विक्राल रूप ले लेगा। घर में सफाई और रुके हुए पानी का निकास करने की जरूरत हैं। कई लोग घर में पेस्ट कंट्रोल करवाकर भी मच्छरों से निजात पाने की कवायद कर रहे हैं। लेकिन कई लोग इतना खर्चा नहीं कर सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू तरीके लेकर आए हैं जिनसे मच्छर भगाए जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
- नींबू और नीलगिरी का तेल समान मात्रा में लेकर मिश्रण बनाएं और शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं आएंगे।
- कमरे की खिड़की या दरवाज़े के पास तुलसी का पौधा रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी के अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी रख सकते हैं।
- शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं।
- लहसुन की महक से मच्छर आस-पास नहीं फटकते। इसके लिए लहसुन के पेस्ट को पानी में उबालकर कमरे में छिड़क दें।
- सरसों के तेल में अजवायन पाउडर मिलाकर इसमें कपड़े के टुकड़ों को भिगोकर कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।
- कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए कमरा बंद करके छोड़ दें। मच्छरों का नामो-निशान भी नहीं रहेगा।
- मच्छर भगानेवाली रिफिल में लिक्विड ख़त्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इसे हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।
- पुदीने के पत्तों के रस का छिड़काव करने से भी मच्छर दूर भागते हैं। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।
- नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर मलें। मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे। इसका असर आठ घंटे तक रहता है या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।
Next Story