लाइफ स्टाइल

स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें पेस्टल कलर के सूट

Apurva Srivastav
24 May 2024 8:56 AM GMT
स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें पेस्टल कलर के सूट
x
लाइफस्टाइल : मार्केट में सूट के कई सारे ऑप्शन आपको आसानी मिल जाएंगे लेकिन कई बार ऐसा होता हैं जब महिलाएं कुछ नया ट्राई करना सोचती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं हर बार कुछ नया पहनने का सोचती हैं। वहीं अगर आप कुछ नया पहनने का सोच रही हैं तो आप लेटेस्ट डिजाइन वाले ये पेस्टल कलर के सूट वियर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाले पस्टेल सूट दिखाएंगे जिन्हें आप स्टाइल करके वियर कर सकती हैं।
फ्लोरा पेस्टल सूट
अगर आप किसी पार्टी या इवेंट में शामिल हो रही हैं और सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह फ्लोरल सूट वियर कर सकती हैं। मिंट ब्लू कलर का ये सूट कॉटन में है और इसके साथ में ऑर्गेंजा दुपट्टा है। वहीं इस सूट में हैंड प्रिंटेड और गोटा एम्ब्रॉयडरी की गयी है। सी तरह का सूट आपको आसानी से बाजार में मिल जायेगा और बाजार से आप इस तरह का सूट सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। वहीं ये सूट आपको ऑनलाइन भी मिल जायेगा। इन दोनों जगहों से आप ये सूट 1000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।इसे भी पढ़ें :Banarasi Dupatta Designs:सिंपल कुर्ती को खास बनाएंगे ये बनारसी दुपट्टे, देखें तस्‍वीरें
सिल्क हैंड वर्क सूट
इस तरह का सूट भी कई सारे खास मौके पर वियर कर सकते हैं। यह सूट सिल्क में है साथ में ऑर्गेंजा दुपट्टा है। इस तरह के सूट के सतह आप हील्स पहन सकती हैं साथ ही बालों को स्ट्रेट करके स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे साथ ही आप ऑनलाइन भी आप इस तरह का सूट खरीद सकती हैं। यह सूट आपको 700-800 तक की कीमत में मिल जाएंगी।
साटन पस्टेल सूट
अगर आप सिंपल लुक चाहिए तो आप इस तरह का सूट वियर कर सकती हैं। यह पस्टेल सूट डिजिटल प्रिंट में है साथ ही इसमें हैवी एंब्रॉयडरी का वर्क किया गया है। यह सूट आप सिंपल लुक के बेस्ट हैं और इस तरह के सूट के साथ फुटवियर में हील्स या जुती पहन सकती हैं। वहीं इस सूट को आप ऑनलाइन और दोनों ही जगहों से सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। इन दोनों ही जगहों पर आपको ये सूट 500 से 1000 तक की कीमत में मिल जायेगा।
Next Story