लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में कब्ज से हैं परेशान, इन चीजों का करें सेवन

SANTOSI TANDI
11 July 2023 8:47 AM GMT
मानसून के मौसम में कब्ज से हैं परेशान, इन चीजों का करें सेवन
x
परेशान, इन चीजों का करें सेवन
मानसून का मौसम चल रहा है। यह मौसम सुहावना होने के साथ-साथ बीमारी का घर भी है। मानसून में वातावरण में नमी रहती है, जिसके कारण कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। गलत खानपान से लेकर शरीर में फाइबर की कमी होने से कब्ज की समस्या होने लगती है। मानसून के मौसम में यह परेशानी अधिक होती है।
एलोवेरा जूस पिएं
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा से लेकर खाने तक में किया जाता है। मानसून के मौसम में पर्यावरण में नमी होने के कारण सूक्ष्म जीव खाने में चले जाते हैं, जिससे खाना दूषित हो जाता है। इसलिए इस मौसम में कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज होने पर एलोवेरा जूस पिएं।
ऐसे बनाएं जूस
2 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा कप पानी मिलाएं।
अब इसे अच्छे से मिक्स करें।
दिन में दो बार इस जूस का सेवन करें।
आप चाहें तो एलोवेरा जेल में नारियल का पानी मिला लें।
इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा जूस का सेवन खाली पेट करें। साथ ही, एक बार में ही थोड़ा सा ही जूस पिएं।
चिया सीड्स
चिया सीड्स स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। चिया सीड्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है। यही नहीं, इस बीज को खाने से हार्ट डिजीज होने का खतरा भी कम होता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। फाइबर के अलावा चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस पाया जाता है। यह माल को पतला करता है जिससे कब्ज से राहत मिलती है।
दूध पिएं
मानसून का मौसम अपने साथ बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में वायरल होना सामान्य है, लेकिन पेट संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। कब्ज उन्हीं समस्याओं में से एक है। (कमजोरी को दूर करने वाले फूड्स)
कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आपको दूध पीना चाहिए। हम सादे दूध की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि दूध में 1 चम्मच घी मिलाएं। रात को सोने से पहले दूध पिएं। दूध में घी डालकर पीने से शरीर हेल्दी रहता है। खासतौर पर अगर आप ज्यादा थका हुआ महसूस करती हैं, तो इस तरह से दूध का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा।
ये भी जानें
मानसून में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे बैक्टीरिया आसानी से पनपने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में साफ-सफाई बेहद जरूरी है। खासतौर पर खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।
इस मौसम में बासी खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। बासी खाने से उलटी और दस्त की समस्या हो सकती है।
मानसून में स्ट्रीट फूड्स से दूरी बना लें। खाने को कवर न करने की वजह से इसमें माइक्रो-ऑर्गेनिज्म घुस जाते हैं, जिससे ये फूड्स अनहेल्दी हो जाते हैं। इसलिए बाजार से खाना खाने के बजाय घर पर ही बनाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story