लाइफ स्टाइल

Triphala: कब्ज और बवासीर के लिए वरदान है त्रिफला

Sanjna Verma
10 Aug 2024 12:23 PM GMT
Triphala: कब्ज और बवासीर के लिए वरदान है त्रिफला
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: ऐसी समस्या है जिससे आजकल लगभग सभी परेशान रहते हैं। कब्ज होने पर मल त्याग करने में कठिनाई होती है। यानी मल कठोर होता है, मल त्याग के लिए बहुत जोर लगाना पड़ता है या मल त्याग कम बार होता है। कब्ज के कारण पेट में दर्द या सूजन हो सकती है, भूख कम लग सकती है। समय पर इसका इलाज न होने से यह समस्या पुरानी हो सकती है जिससे आपको बवासीर का भी खतरा हो सकता है।कब्ज के कारण क्या हैं? खाने में फाइबर की कमी, पानी कम पीना और किसी भी तरह की फिजिकल
Activity
में शामिल नहीं होना और हमेशा तनाव में रहना कब्ज होने के बड़े कारण हैं। कई दर्द निवारक दवाएं और एंटीएसिड्स से भी यह हो सकता है। इसके अलावा आईबीएस, डायबिटीज और थायरॉइड होने से भी यह हो सकता है।
कब्ज का इलाज और घरलू उपाय? कब्ज के लिए कई दवाएं मेडिकल उपचार मौजूद हैं लेकिन आप अपनी डाइट में बदलाव करके और कुछ घरेलू उपायों के जरिये भी कब्ज से राहत पा सकते हैं। आयुर्वेद डॉक्टर देव भारती आपको कब्ज का आयुर्वेदिक उपचार बता रहे हैं जोकि त्रिफला चूर्ण है। चलिए जानते हैं त्रिफला कब्ज के लिए कैसे फायदेमंद है
त्रिफला क्या है?
त्रिफला आयुर्वेद में एक बेहद मूल्यवान जड़ी-बूटी है जो तीन फलों - हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बनती है। सदियों से इसका उपयोग पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है।
कब्ज का रामबाण इलाज है त्रिफला
त्रिफला एक ऐसा घरेलू उपाय है जो पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ने की ताकत रखता है। इसमें पेट को साफ करने के गुण होते हैं। तयह एक शक्तिशाली रसायन है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। यह आंतों को साफ करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।सबसे अच्छी बता यह है कि त्रिफला के सेवन से आपको इसकी आदत नहीं लगती है।
पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
त्रिफला एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का एक ऐसा मिश्रण है, जो पेट और आंतों को साफ करने के साथ-साथ आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत बनाने का काम करता है। यह गैस और एसिडिटी जैसी रोजाना की समस्याओं से भी राहत देने में कारगर है। त्रिफला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंतों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
वजन कम करने में भी सहायक
त्रिफला का इस्तेमाल आप न सिर्फ पेट की समस्याओं बल्कि वजन घटाने में भी कर
सकते
हैं। इसके इस्तेमाल से खाना जल्दी पचता है और यह Metabolism में भी सुधार करता है। यही वजह है कि इसके सेवन से वजन जल्दी कम होता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन और बाल भी बढ़िया बने रहते हैं।
कैसे करें त्रिफला का इस्तेमाल
एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लें और इसे रात को सोते समय एक गिलास गुनगुने पानी की साथ पी फांक लें। डॉक्टर का दावा है कि पहले ही दिन से आपका पेट साफ होने शुरू हो जाएगा।
Next Story