- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Trendy Lipstick Shade:...
लाइफ स्टाइल
Trendy Lipstick Shade: पार्टी में दिखना है सबसे खूबसूरत तो ब्लैक ड्रेस के साथ ट्राई करें इन रंगों की लिपस्टिक
Rounak Dey
31 May 2023 11:36 PM IST

x
काफी ज्यादा ही कंफ्यूजन होता है
rendy Lipstick Shade: आज-कल की लड़कियों को पार्टी में जाने का काफी शौक होता है। हर वीकेंड पर पार्टी में जाना तो जैसे काफी आम बात है। अगर बात करें आउटफिट की तो रात की पार्टी के लिए ब्लैक कलर के आउटफिट सबसे बेस्ट होते हैं। पर, कई महिलाएं और लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें ये समझ नहीं आता कि वो किस तरह का मेकअप ब्लैक ड्रेस के साथ करें। खासकर लिपस्टिक को लेकर तो काफी ज्यादा ही कंफ्यूजन होता है। इससे बचने के लिए हर लड़की ब्लैक ड्रेस के साथ रेड कलर की लिपस्टिक कैरी कर लेती है।
अगर आप इस तरह के ब्लैक और रेड के कॉम्बिनेशन से बोर हो गई हैं तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आप ब्लैक ड्रेस के साथ रेड के अलावा और कौन सी लिपस्टिक लगा सकती हैं। जिसमें आपका लुक भी काफी अलग और खूबसूरत दिखे। वैसे तो ब्लैक रंग की ड्रेस के साथ हर रंग का शेड परफेक्ट लगेगा। पर, अगर आप फ्यूज़न पिंक रंग की लिपस्टिक ट्राई करेंगी तो इसमें आपका लुक बेहद प्यारा लगेगा। अगर आप ऑफिस में या कहीं बाहर ब्लैक ड्रेस पहन रही हैं तो ये पिंक कलर अप्लाई कर सकती हैं।
Next Story





