- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सभी वालों को दें घर पर...
लाइफ स्टाइल
सभी वालों को दें घर पर बनी ठंडी-ठंडी वनिला ओरियो आइस्क्रीम की ट्रीट
Kajal Dubey
3 Jun 2023 10:12 PM IST

x
डेज़र्ट्स में आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए वनिला ओरियो आइस्क्रीम की रेसिपी लेकर आए हैं। बच्चे हो या बड़े सभी इसे खाना पसंद करते हैं। अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का फ्लेवर खाकर बोर हो गए हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब है। घर पर भी इस आइस्क्रीम को आसानी से बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम चिल्ड विपिंग क्रीम
- 1 कप कंडेन्स मिल्क
- 1 चम्मच वेनिला एसेंस
- 10 ओरियो कुकीज़
- पिसी हुई चीनी
बनाने की विधि
- ज़िप लॉक बैग लें और अपने ओरियो कुकीज़ को रखें।
- रोलिंग पिन के साथ ओरियो कुकीज़ को क्रश करें और एक तरफ रखें।
- एक बाउल लें उसमें क्रीम और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें।
- अब क्रीम में वनीला एसेंस मिलाएं।
- साथ ही औरियो बिस्किट की क्रीम निकालकर मिश्रण में मिला दें।
- अब एक बाउल में रखकर डीप फ्रीज कर दें।
- 5 घंटे बाद फ्रिज से निकालने के बाद ऊपर से क्रश किया हुआ ओरियो बिस्किट डालकर खाएं।
Next Story





