लाइफ स्टाइल

पीरियड्स के दौरान होती है ज्यादा थकान? करें ये का

SANTOSI TANDI
19 Jun 2023 8:27 AM GMT
पीरियड्स के दौरान होती है ज्यादा थकान? करें ये का
x
ज्यादा थकान? करें ये का
पीरियड्स, यह वह समय होता है जब महिलाएं केवल दर्द ही नहीं, बल्कि कई अन्य समस्याओं से भी जूझ रही होती हैं। हर महीने 4-5 दिन महिलाओं को पीरियड्स होते हैं। ये दिन बढ़ भी सकते हैं।
इस दौरान महिला के शरीर से खून निकलता है। पीरियड्स होने पर दर्द और थकान एक सामान्य समस्या है, लेकिन जरूरत से ज्यादा थकान होने का मतलब है कि आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए सही खाना बेहद मायने रखता है। यानी आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो आपकी बॉडी को एनर्जी दें। इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होंने हमें बताया कि इस दौरान ऊर्जा से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
छोटे-छोटे मील लें
क्या आप भी पीरियड्स होने पर केवल 3 टाइम का खाना खाती हैं? बीच में स्नैकिंग नहीं करती हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो अपनी यह आदत बदल लें। पीरियड्स के दौरान आपको थोड़ी-थोड़ी देर में खाना चाहिए। इससे आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है। जब आप लार्ज मील लेते हैं, तो आपकी बॉडी खाने को पचाने में समय लेती है। लंबे समय तक भूखा रहने से शरीर में थकान महसूस होती है।
इसके कारण आप थका हुआ महसूस करते हैं। इसके साथ ही, आपको अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। नट्स, सीफूड, सोया से बनी चीजों का सेवन करें।
पानी पिएं
शरीर में पानी की कमी के चलते कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पानी पीना स्किप न करें। थकान का एक कारण शरीर में पानी कमी यानी डिहाइड्रेशन होना है। इसलिए खासतौर पर पीरियड्स के दौरान आपको कम से कम एक दिन में 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप पानी नहीं पी सकती हैं, तो ऐसे फलों या सब्जियों का सेवन करें, जिनमें पानी होता है। तरबूज, संतरा और खीरा पानी का अच्छा स्त्रोत है।
आयरन से भरपूर फूड्स खाएं
क्या आप जानती हैं कि खराब पोषण के कारण आपको कई तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। पीरियड्स के दौरान शरीर से खून निकलता है। ऐसे में शरीर में खून की कमी हो सकती है, जिससे आपको थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको आयरन से भरपूर चीजें खानी चाहिए। हरी सब्जियां और दाल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान आपको ये चीजें खानी चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
पीरियड्स के दौरान आपको कार्बोहाइड्रेट्स और चीनी से परहेज करना चाहिए। कहा जाता है कि पीरियड्स में मीठा खाने से दर्द में राहत मिलती है, लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से दिल संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
पीरियड्स में अल्कोहल और सिगरेट से दूर रहना चाहिए। अल्कोहल पीने के कारण शरीर में थकान ज्यादा महसूस हो सकती है।
अगर आपको पीरियड्स हो रहे हैं, तो इस दौरान पर्याप्त नींद लें। नींद की कमी भी थकान का एक कारण बन सकती है। आप चाहें, तो छोटे-छोटे नैप्स भी ले सकती हैं। इससे आपकी बॉडी को एनर्जी मिलेगी।
समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा.
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story