- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tomato Upma: नाश्ते के...

x
Tomato Upma: इसकी रेसिपी बेहद आसान है और ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। आप अगर खाना बनाना सीख रहे हैं तो भी इसे आजमा सकते हैं। इसे बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और आप इसे कुछ ही अंतराल में फिर से बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
रवा – 1 कप
टमाटर – 2
प्याज कटा – 1/2
मटर दाने – 2 टेबल स्पून
बीन्स कटे – 2
मूंगफली – 3 टेबल स्पून
राई – 1 टी स्पून
अदरक कटी – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 2
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
कढ़ी पत्ते – 8-10
उड़द दाल – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
चीनी – 1/4 टी स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में रवा डालकर उसे धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें।
- जब रवा हल्का गुलाबी होकर खुशबू देने लगे तो गैस बंद कर दें और रवा एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो राई, उड़द दाल और कढ़ी पत्ते डालकर भूनें। इसमें मूंगफली दाने डालकर कुरकुरे होने तक पकाएं।
- जब मूंगफली दाने अच्छी तरह से सॉट हो जाएं तो इसमें बारीक कटा प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक पकाएं। फिर कटा अदरक, हरी मिर्च डालकर फ्राई करें।
- 1 मिनट तक फ्राई करने के बाद इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं। फिर मटर और बीन्स डाल दें। सब्जियों को पूरी तरह से पकाएं
- इसके बाद इसमें हल्दी, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें। 1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें 3 कप पानी और 1 टेबल स्पून घी डाल दें और उबलने दें।
- अब कड़ाही में भुना हुआ रवा धीरे-धीरे डालें और गैस की आंच धीमी ही रखें। रवे को चलाते रहें जिससे उसमें गांठ नहीं पड़े।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि रवा सारा पानी सोख न ले। अब टमाटर उपमा को अच्छी तरह पकने तक उबालें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और उपमा को बाउल में निकालकर ऊपर से हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।
TagsTomato Upmaनाश्तेडिशTomato UpmaBreakfastDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





