- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tomato Soup Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Tomato Soup Recipe: स्वाद और सेहत से भरपूर है टमाटर का सूप
Sarita
5 Jan 2026 10:53 AM IST

x
Tomato Soup Recipe: जाड़े के दिनों में गरमा गरम और टेस्टी नाश्ता करना हर किसी को पसंद आता है. आप भी अगर ब्रेकफास्ट के लिए ऐसा ही कोई ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो टमाटर का सूप पी सकते हैं. इसे बनाने के लिए बहुत कम चीजों की जरूरत पड़ती है और समय भी कम लगता है. चलिए इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं|
टमाटर सूप बनाने की सामग्री:
टमाटर – 5 (मीडियम आकार के)
लहसुन की कलियां – 6-8
अदरक – 1 इंच
मक्खन – 3 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चीनी – 2 छोटे चम्मच
सफेद मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
टमाटर कैचप – 2 छोटे चम्मच
टमाटर सूप बनाने की विधि:
टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, लहसुन और अदरक को काट लें.
इसके बाद एक पैन में 3 बड़े चम्मच बटर डालकर पिघला लें और इसमें लहसुन-अदरक डालकर भून लें.
फिर पैन में कटे टमाटर, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच चीनी डालकर 1 मिनट तक भूनें.
इसके बाद 2 कप पानी डालकर टमाटर को ढककर पकाएं. 8 – 10 मिनट में टमाटर गल जाएगा.
फिर आप टमाटर वाले पैन में 1/2 कप पानी डालें और एक बड़े चम्मच या मैशर से इसे अच्छी तरह मैश कर लें.
अब आप एक छन्नी में डालकर टमाटर को छान लें.
फिर से इसे दोबारा एक पैन में डालें और इसमें 1/2 कप पानी डाल कर गर्म करें.
जब यह हल्का गर्म हो जाए तो पैन में स्वादानुसार सफेद मिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच मक्खन और 2 छोटे चम्मच टमाटर कैचप डालकर मिक्स कर लें.
थोड़ी देर पकने के बाद आपका टमाटर सूप बनकर तैयार हो जाएगा और आप इसे सर्व कर सकते हैं|
TagsTomato SoupटमाटरसूपTomato SoupTomatoesSoup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





