- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tomato Rava Dosa: कम...
लाइफ स्टाइल
Tomato Rava Dosa: कम समय में घरवालों के लिए तैयार करें ये टेस्टी टमाटर रवा डोसा
Sarita
10 Jan 2026 1:00 PM IST

x
Tomato Rava Dosa: अगर आपको और आपके घरवालों को भी डोसा खाना पसंद है और आप झटपट से टेस्टी डोसा खाना चाहते हैं तो टमाटर रवा डोसा को ट्राई कर सकते हैं. इस क्रिस्पी डोसा का स्वाद आपका दिल जीत लेगा और आप इसे बार-बार बनाएंगे. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से टमाटर रवा डोसा बनाने की आसान विधि|
सामग्री :
रवा- 1 कप
चावल का आटा- आधा कप
मैदा- 2 चम्मच
टमाटर- 2
सूखी लाल मिर्च- 1-2
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
जीरा- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी- जरूरत के अनुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
टमाटर रवा डोसा को कैसे तैयार करें?
टमाटर रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में रवा, चावल का आटा और मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब आप टमाटर को अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप मिक्सी जार में डाल दें. इसके साथ आप सूखी लाल मिर्च और अदरक को भी डाल दें. थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
इस मिश्रण को आप रवा के मिश्रण में मिला दें. इसके बाद आप बारीक कटा प्याज, जीरा और धनिया पत्ती को डाल दें. पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. बैटर को पतला रखें.
स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. तैयार बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
डोसा बनाने के लिए आप तवा को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल लगा दें.
घोल को अच्छे से मिक्स कर लें. अगर घोल गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से आप तवे पर बैटर को फैलाते हुए डालें.
अब थोड़ा तेल डाल दें और डोसा को क्रिस्पी होने तक सेंक लें. जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे मोड़ लें और प्लेट में निकाल लें.
गरमा-गरम टमाटर रवा डोसा को नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें|
TagsTomato RavaDosaटेस्टीटमाटररवा डोसा Tomato RavaTastyTomatoRava Dosa जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





