- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tomato Dosa: टमाटर से...
लाइफ स्टाइल
Tomato Dosa: टमाटर से बनाएं क्रिस्पी डोसा, नाश्ते में ट्राई करें ये खास रेसिपी
Sarita
9 July 2025 1:42 PM IST

x
Tomato Dosa: इसे आप सूजी या रवा के साथ बना सकते हैं या फिर डोसा बैटर के साथ भी बना सकते हैं। इस झटपट बनने वाली रेसिपी को आप सुबह की भागदौड़ में या हल्की भूख लगने पर बना सकते हैं। टमाटर से बने इस डोसे का स्वाद आपको और आपके परिवार को ज़रूर पसंद आएगा। आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं टमाटर डोसा बनाने की आसान विधि के बारे में।
टमाटर डोसा बनाने के लिए सामग्री:
टमाटर- 2 कप
सूजी- एक कप
चावल का आटा- आधा कप
नमक- स्वादानुसार
अदरक- एक बड़ा चम्मच
तेल
हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटा हुआ
पानी
हरी धनिया- बारीक कटी हुई
टमाटर डोसा बनाने की विधि:
टमाटर डोसा को आप डोसा बैटर से भी बना सकते हैं. अगर आप जल्दी में कुछ खाना चाहते हैं तो आप इंस्टेंट टमाटर डोसा बना सकते हैं. टमाटर डोसा के लिए आप एक बाउल में सूजी और चावल के आटे को डालें.
टमाटर को मिक्सी में पीस लें और इसे पतला पीसें. अब आप टमाटर के पेस्ट को सूजी और चावल के साथ मिलाएं. इसमें अब हरी मिर्च, जीरा और कद्दूकस किया हुए अदरक को मिक्स कर दें. इसमें धनिया के पत्तियों को भी डाल दें. इसमें पानी डालकर बैटर को थोड़ा पतला करें. पतला करने से ये क्रिस्पी बनेगा.
अब एक तवे को गर्म करें और गर्म हो जाने पर हल्के पानी का छिड़काव करें. अब इसमें थोड़ा सा तेल डालें. एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे पर डालें और इसे फैलाएं. इसे क्रिस्पी होने तक पका लें. इसे आप चटनी के साथ सेवन करें|
TagsTomato Dosaटमाटरक्रिस्पीडोसाTomatoCrispyDosaजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





