- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tomato Chaat Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Tomato Chaat Recipe: लोगों को खूब पसंद आती है चाट, घर पर ऐसे बनाएं
Sarita
1 Aug 2025 12:38 PM IST

x
Tomato Chaat Recipe: यह चाट लोगों को खूब पसंद आती है, खासकर अब जब बारिश का मौसम चल रहा है, तो चटपटी टमाटर चाट की बात ही अलग है। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, आप घर पर भी स्वादिष्ट बनारस चाट तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
टमाटर चाट बनाने का सामान:
पके टमाटर – 4 (कटे हुए)
उबले आलू – 2
देशी घी – 2 टेबल स्पून
हींग – एक चुटकी
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 टीस्पून
हरी मिर्च – 1
भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
काला नमक – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
इमली की मीठी चटनी – 2 टेबल स्पून
हरा धनिया – सजावट के लिए
बारीक सेव या चूरा
टमाटर की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में देशी घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें हींग, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
जब मसाले भुन जाएं तो अब इसमें टमामटर मिक्स करें और उसे लगातार पकाएं। इसे तब तक पकाएं, जब तक कि पूरी तरह से गल न जाए। टमाटर के गलने के बाद उसमें उबले हुए आलू डालें।
इसे मिक्स करने के बाद इसमें भुना जीरा, लाल मिर्च, काला नमक, साधारण नमक और इमली की चटनी डालकर चलाएं। अब इस चाट को कम से कम 7-8 मिनट तक पकाएं। इससे मसाले पूरी तरह से मिक्स हो जाएंगे।
इसे पकने के बाद एक कुल्हड़ में निकाल लें। कुल्हड़ में चाट निकालने के बाद इसके ऊपर हरा धनिया और बारीक सेव डालें। ताकि इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाए।
TagsTomato ChaatचाटTomato ChaatChaat जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





