लाइफ स्टाइल

Tomato Poha : सर्दियों में फटाफट ट्राई करें टमाटर पोहा रेसिपी

Sarita
20 Dec 2025 9:17 AM IST
Tomato Poha : सर्दियों में  फटाफट ट्राई करें टमाटर पोहा रेसिपी
x
Tomato Poha : सुबह के नाश्ते के लिए यह बहुत ही फेमस रेसिपी है. इसे देसी नाश्ता भी कहा जाता है. चलिए अब आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं|
टमाटर पोहा बनाने की सामग्री:
3/4 कप – कटा हुआ टमाटर
2 कप – मोटा पोहा
2 टेबल स्पून – तेल
1 टी स्पून सरसों
1/4 टी स्पून – हींग
4 – करी पत्ते
1 1/2 टी स्पून – हरी मिर्च (कटी हुई)
1/2 टी स्पून – हल्दी पाउडर
2 टेबल स्पून – हरा धनिया (कटा हुआ)
1 टी स्पून – नींबू का रस
1 टी स्पून – शक्कर
नमक – स्वादानुसार
1 टेबल स्पून – दूध
टमाटर पोहा बनाने का तरीका:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें.
इसमें सरसों डालें और कुछ देर बाद हींग, कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डाल कर कुछ सेकेंड के लिए भून लें.
अब आप इसमें टमाटर और हल्दी पाउडर डाल कर मीडियम आंच पर चलाते हुए पका लें.
इसी दौरान आप मोटा पोहा को एक छलनी में डालकर इसे कुछ सेकेंड के लिए पानी के नीचे रखें.
अब आप पोहा, धनिया, नींबू का रस, चीनी और नमक को एक पैन में डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं.
इसे आप मीडियम आंच पर 3 मिनट के लिए चलाते हुए पका लें.
अब आप गैस बंद करके दूध डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें.
आपका टमाटर पोहा बनकर तैयार हो चुका है और अब आप इसे गरमा गर्म सर्व करें|
Next Story