- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आज है महामहिम...
आज है महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन, सुंदर साड़ियों में खास दिखती हैं प्रेसिडेंट

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 65वां जन्मदिन है। राष्ट्रपति का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के रायरंगपुर के बैदापोसी क्षेत्र के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम पक्ष और विपक्ष के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली ऐसी महिला राष्ट्रपति हैं जो आदिवासी समुदाय से हैं और उन्होंने 2022 में राष्ट्रपति के पद के लिए शपथ ली थी।
देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी सादगी पूर्ण जीवनशैली और पहनावे के कारण सहज ही आकर्षित करती हैं। महामहिम राष्ट्रपति हर आयोजन, कार्यक्रम और हर महत्वपूर्ण इवेंट पर साड़ियां ही पहनती हैं। उन्हें सिल्क, कांजीवरम और सांथली साड़ियां बेहद पसंद हैं। इन सभी साड़ियों की अपनी एक अलग पहचान है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।