लाइफ स्टाइल

हड्डियों को मजबूत करने के लिए करे इस एक ड्रायफ्रूट का सेवन, जानें फायदे

Tulsi Rao
19 May 2022 11:03 AM GMT
हड्डियों को मजबूत करने के लिए करे इस एक ड्रायफ्रूट का सेवन, जानें फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। National Walnut Day 2022: रोजाना मुट्ठीभर अखरोट खाकर आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का बिना डॉक्टर के पास जाए खुद से इलाज कर सकते हैं। कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस कॉपर, सेलेनियम, फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है अखरोट। बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए यह ड्रायफ्रूट बहुत ही फायदेमंद होता है। जो एनर्जी के साथ कई तरह के रोगों से लड़ने की शक्ति भी दोता है। तो आइए जानें सेहत से जुड़ी किन-किन समस्याओं में कारगर है अखरोट।

1. हड्डियों को बनाए मजबूत
अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। रोजाना अखरोट के सेवन से शरीर में अल्फा लिनोलेनिक एसिड की मात्रा बढ़ती है जिससे हड्डियां अपना काम सुचारू रूप से कार्य करती हैं और मजबूत हो जाती हैं।
2. चर्बी घटाने में मददगार
अखरोट के सेवन से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है और साथ ही शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है। मतलब इसके सेवन से आप ब़जी को शेप में भी रख सकते हैं।
3. प्रेगनेंट मे फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए भी अखरोट बहुत ही लाभदायक है क्योंकि ये ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। जो गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक विकास के लिए जरूरी न्यूट्रिशन है।
4. दिल का रखें ख्याल
दिल से जुड़ी समस्याओं से बचे रहना है तो रोजाना अखरोट का सेवन शुरू कर दें। अखरोट के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं की संभावना काफी हद तक कम हो जाती हैं। और तो और अखरोट के सेवन से डायबिटीज से भी निजात पाया जा सकता है।


Next Story