लाइफ स्टाइल

बढ़ते सूजन को कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

Tara Tandi
9 Aug 2022 12:43 PM GMT
बढ़ते सूजन को कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन
x
शरीर में सूजन से आर्थराइटिस, कैंसर और ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर में कई प्रकार की तकलीफें होती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शरीर में सूजन से आर्थराइटिस, कैंसर और ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर में कई प्रकार की तकलीफें होती हैं। इस स्थिति में सेहत का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते सूजन को कम करने के लिए सही डाइट और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। इसके लिए डाइट में ताजे फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। इनमें मिनरल, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही सूजन कम करने में सहायक होते हैं। हालांकि, सभी फलों में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण नहीं पाए जाते हैं। इसके लिए बढ़ते सूजन को कम करने के लिए चुनिंदा फलों का सेवन रोजाना करें। आइए, जानते हैं-

-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते सूजन को कम करने के लिए डाइट में बेरीज, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी (जामुन) आदि फलों को जरूर शामिल करें। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही इन फलों में विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
-सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सेब के लिए एक कहावत बहुत प्रसिद्ध है कि रोजाना सेब खाने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह फल सूजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, पेक्टिन, फाइबर, पॉलीफेनोल पाया जाता है। इसके सेवन से बढ़ते सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
-अंगूर में विटामिन-सी, के और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, लाल अंगूर में फाइटोकेमिकल्स और रेसवेरट्रोल होता है जो एंटी इंफ्लेमेटरी के गुणों को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे सूजन में कमी आती है।
-आप बढ़ते सूजन को कम करने के लिए अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, के, पोटैशियम, फाइबर, एंथोसायनिन और रेसवेरेट्रॉल पाया जाता है। ये सभी गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इससे सूजन में भी आराम मिलता है।
Next Story