लाइफ स्टाइल

पीरियड्स में होने वाले तेज दर्द को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

SANTOSI TANDI
4 Sep 2023 2:09 PM GMT
पीरियड्स में होने वाले तेज दर्द को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें
x
शामिल करें ये 3 चीजें
पीरियड्स महिलाओं में हर महीने होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है, जो महिलाओं की सेहत और फर्टिलिटी के लिए बहुत जरूरी है। पीरियड्स के दिन सभी महिलाओं के लिए मुश्किल भरे होते हैं। कुछ महिलाओं को इन दिनों में कम परेशानी होती है और कुछ को हद से ज्यादा क्रैम्प्स, ऐंठन और भी कई परेशानियां होती हैं। पीरियड्स में होने वाले दर्द को अक्सर महिलाएं इग्नोर कर देती हैं। इसे दूर करने के लिए पेन किलर्स लेती हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों में महिलाओं को होने वाला अधिक दर्द हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में इस पर ध्यान देना चाहिए।
डाइट से जुड़े कई बदलाव भी पीरियड पेन को कम या ज्यादा कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
ब्रोकली
ब्रोकली सेहत के लिए अच्छी होती है। इसमें कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। पीरियड के दर्द को कम करने के लिए भी उन दिनों में आपको ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। ब्रोकली पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद कर सकती है। इसमें फाइबर और आयरन, अधिक मात्रा में होते हैं, जो ऐंठन और क्रैम्प्स से लड़ने में कारगर हैं। खासतौर पर पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द को यह कम करती है।
आंवला
पीरियड के दर्द और अनियमित पीरियड्स की समस्या को कम करने में आंवला मदद कर सकता है। इसमें मौजूद कुछ मिनरल्स और विटामिन्स पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करते हैं। इसके अलावा यह अनियमित पीरियड्स और ज्यादा ब्लीडिंग में भई आराम दे सकता है। महिलाओं को रोज आंवले का सेवन करना चाहिए। इसका जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी1 और बी2 होते हैं, जो हैवी फ्लो में आराम देते हैं। इसमें आयरन भी अधिक मात्रा में होता है, जिससे हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है।
टमाटर
पीरियड्स के दिनों में हरी पत्तेदार सब्जियां खाना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा टमाटर भी पीरियड क्रैम्प्स को कम कर सकता है। टमाटर का सूप इन दिनों में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इन दिनों में महिलाओं का मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। ऐसे में पत्तागोभी, फूलगोभी और भी हरी पत्तेदार सब्जियां आपके लिए अच्छी रहेंगी।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story