लाइफ स्टाइल

पेट की चर्बी को करना है कम, तो इस्तेमाल करें सेब का सिरका

Admin4
2 Dec 2021 8:38 AM GMT
पेट की चर्बी को करना है कम, तो इस्तेमाल करें सेब का सिरका
x

फाइल फोटो 

सेब जितना सेहत के लिए फायदेमंद है उससे कहीं ज्यादा सेब का सिरका सेहत के लिए उपयोगी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सेब जितना सेहत के लिए फायदेमंद है उससे कहीं ज्यादा सेब का सिरका सेहत के लिए उपयोगी है। सेब का सिरका सेब को निचोड़ कर उसके लिक्विड से बनाया जाता है, इसके फर्मेंटेशन के बाद जो सिरका बचता है उसे ही सेब का सिरका कहा जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर सेब का सिरका ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। अगर आप अपने बढ़ते हुए वज़न से परेशान हैं तो सेब के सिरके का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं कि सेब का सिरका वज़न को कैसे कंट्रोल करता है।

वजन कम करने में मददगार है सेब का सिरका:

कम कैलोरी वाला फूड वज़न घटाने में असरदार होता है। सेब का सिरका एक लो कैलोरी ड्रिंक है। 100 ग्राम सेब के सिरके में करीब 22 कैलोरी होती हैं जो वज़न कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। सेब के सिरके को रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में मिलाकर पीया जाए तो आसानी से बैली फैट कम किया जा सकता है।

सेब का सिरका मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है:

एक अध्ययन के मुताबिक सेब के सिरका का नियमित सेवन करने से मेटाबॉलिजम बूस्ट होता है। सेब का सिरका का सेवन करने से भूख कम लगती है और मोटापा से छुटकारा मिलता है।

भूख को शांत करेगा:

जर्नल ऑफ क्लीनिकल नटरीशन में छपे अध्ययन के मुताबिक सेब का सिरका में मौजूद एसिड भूख को शांत रखता है और आप पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। इसे खाने के बाद आप ज्यादा खाते नहीं और कैलोरी कम लेते हैं। यह भूख की क्रेविंग को कंट्रोल करता है।

वज़न कम करने के लिए कैसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल

वज़न कम करना चाहते हैं तो खाली सिरका नहीं पीएं। पानी में कुछ चम्मच सिरका मिलाकर पीने से वज़न कंट्रोल रहता है।

सिरके का इस्तेमाल आप सलाद में डाल कर कर सकते हैं। सलाद में सिरका का सेवन करने से सलाद का स्वाद बढ़ता है, साथ ही सेहत भी अच्छी रहती है।

सेब के सिरका का इस्तेमाल आप अपने तीनों टाइम का खाना खाने से पहले कर सकते हैं। सीमित मात्रा में सिरके का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। ज्यादा सिरका गले में खराश पैदा कर सकता है।

Next Story