लाइफ स्टाइल

कोराना से बचाव के लिए इन चीजों को दिन में 2 बार जरूर करें सैनिटाइज

Subhi
1 Nov 2020 5:06 AM GMT
कोराना से बचाव के लिए इन चीजों को दिन में 2 बार जरूर करें सैनिटाइज
x
कोरोना काल में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना काल में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इससे लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। लोग अपनी सेहत को लेकर अब जागरूक हैं। साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ख्याल रख रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। इनसे जन-जन में सकारात्मकता आई है। हालांकि, बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, कोरोना वायरस और फ्लू के लक्षणों में अधिक समानता हैं। इसके लिए बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विषेशज्ञों की मानें तो कोरोना काल में बीमार होने से बचने के लिए खराब जीवनशैली में सुधार, खानपान पर ध्यान और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। साथ ही साफ़-सफाई में कोई कोताही बिल्कुल न बरतें। कुछ लोग ऐसे हैं जो जल्दबाजी के चलते आवश्यक सावधानियों में ढ़िलाई बरतने लगे हैं। ऐसा बिल्कुल न करें, बल्कि पहले से अधिक जागरूक रहें, क्योंकि कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो जर्म्स यानी रोगाणुओं को सबसे अधिक कैरी करते हैं और इन चीज़ों की साफ-सफाई दिन में दो बार जरूर करनी चाहिए। इससे बीमार होने का खतरा कम हो जाता है। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-

मोबाइल सैनिटाइज करें

स्मार्टफोन कीटाणुओं और जीवाणुओं से होने वाली कई बीमारियों का घर है। हम दिनभर मोबाइल को अपने साथ कैरी करते हैं। इस दौरान कीटाणु और जीवाणु माोबाइल के संपर्क में आ जाते हैं और मोबाइल में ही अपना घर बना लेते हैं। एक शोध के अनुसार, मोबाइल में टॉयलेट सीट की तुलना में 10 गुना अधिक बैक्टीरिया होते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल को दिन में दो से तीन बाार जरूर सैनिटाइज करें।

मास्क सैनिटाइज करें

कोरोना काल में मास्क अनिवार्य है। यह कोरोना और वायु प्रदुषण के लिए सूरक्षा कवच है। इसे पहनने से हम कीटाणुओं और जीवाणुओं से सुरक्षित रहते हैं। जब हम मास्क पहनकर बाहर जाते हैं, तो मास्क का सामना गंदगी, पराग और विभिन्न प्रकार के कीटाणुओं से होता है। इससे मास्क गंदे और संक्रमित हो जाते हैं। इसके बाद जब आप बिना धोएं, उसी मास्क को पहनते हैं, तो संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर सर्दी के दिनों में वायु प्रदूषण के चलते बीमार होने की संभावना अधिक रहती है। इससे बचने के लिए एक बार यूज़ के बाद मास्क को जरूर धोएं। इसके लिए कम से कम 3-4 मास्क अपने साथ रखें।

दरवाजे को जरूर सैनिटाइज करें

घर के दरवाजों को भी दिन में दो से तीन बार जरूर साफ करें। खासकर मुख्य दरवाजे को जरूर सैनिटाइज करें। घर में कई लोग आते-जाते हैं। इनसे दरवाजे की कुंडी बार-बार संपर्क में आते हैं। जब गंदे हाथों से आप दरवाजे को खोलते हैं, तो जर्म्स दरवाजे के साथ रह जाते हैं। इसके लिए घर आने के समय सबसे पहले अपने हाथों को धोएं। जबकि घर के मुख्य दरवाजे को सैनिटाइज करें।

Next Story