लाइफ स्टाइल

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए करें लीची का सेवन, जानें फायदे

Tulsi Rao
19 Jun 2022 11:28 AM GMT
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए करें लीची का सेवन, जानें फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना टेढ़ी खीर साबित होती है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग घंटों जिम वर्क आउट करते हैं, तो कुछ लोग डायटिंग यानी उपवास का सहारा लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो उपवास करने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए कभी डायटिंग का सहारा न लें। हां, सप्ताह में एक दिन व्रत रख सकते हैं। वहीं, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फाइबर रिच फ़ूड का सेवन करना चाहिए। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो समर सीजन में लीची का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

लीची

लीची सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भारत के कई हिस्सों में लीची की खेती की जाती है। खासकर, बिहार के मुजफ्फरपुर में लीची की खेती सबसे अधिक होती है। मुजफ्फरपुर की साही लीची दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लीची में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। इससे बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जिनसे शरीर हमेशा हायड्रेट रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो समर सीजन में लीची का सेवन अवश्य करें।

दिल के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल के लिए लीची भी फायदेमंद साबित होती है। इसके सेवन दिल सेहतमंद रहता है। इसमें पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम भी मजबूत होती है। इसके लिए समर सीजन में दिल को सेहतमंद और वजन को कंट्रोल करने के लिए लीची अवश्य खाएं।

Next Story