लाइफ स्टाइल

पीरियड्स में तेज दर्द से बचने के लिए 10 दिन पहले शुरू करें ये काम

SANTOSI TANDI
4 Jun 2023 11:03 AM GMT
पीरियड्स में तेज दर्द से बचने के लिए 10 दिन पहले शुरू करें ये काम
x
पीरियड्स में तेज दर्द से बचने
पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द को अक्सर महिलाएं नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। पीएमएस के लक्षण हों, पीरियड्स के दिनों में होने वाला अधिक दर्द हो या फिर हैवी फ्लो, ये सब आपको आपकी हेल्थ से जुड़े संकेत देते हैं जिन पर ध्यान देना चाहिए। कई ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो पीरियड के दिनों की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं। हालांकि अगर आपको जरूरत से ज्यादा परेशानी हो रही है तो आपको डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके पीछे कुछ हेल्थ कंडीशन्स हो सकती हैं। पीरियड्स हर महीने लगभग 5-7 दिन चलते हैं। कुछ महिलाओं के लिए यह दिन बहुत असहज होते हैं। कई बार पीएमएस के लक्षण भी महिलाओं को परेशान करते हैं।
यहां हम आपको एक ऐसे आसान नुस्खे के बारे में बता रहे हैं जिसे अगर आप पीरियड से 10 दिन पहले आजमाना शुरू कर देंगी तो आपको उन दिनों में कम मुश्किल और दर्द का सामना करना पड़ेगा। इस नुस्खे के बारे में डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।
पीरियड की डेट आने से लगभग 10 दिन पहले से अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए काले किशमिश और केसर के पानी से करें। अगर आपको अपनी डेट याद नहीं है तो आप इसे पीएमएस के लक्षण दिखाई देने पर शुरू कर सकती हैं। जब आपको क्रेविंग्स, ब्लोटिंग महसूस होना शुरू हो या फिर मूड स्विंग्स होने लगें तो आप इसे करना शुरू कर दें। लगभग 4-5 काली किशमिश और 3-4 केसर के धागों को रातभर भिगाएं और सुबह इसे लें।
क्या होंगे फायदे?
पीरियड डेट आने से 10 दिन पहले से अगर आप इसे लेना शुरू करती हैं तो इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और तेज दर्द से राहत मिलेगी।
पीएमएस में होने वाले मूड स्विंग्स, ब्लोटिंग और माइग्रेन की समस्या भी कम होगी।
काली किशमिश खून साफ करती हैं। इससे न केवल पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द में कमी आती है बल्कि अनियमित पीरियड्स की समस्या में भी फायदा होता है।
अगर आप एनीमिक हैं तो इसका सेवन आपके लिए और भी अच्छा रहेगा।
कई महिलाओं के शरीर में पीरियड्स के दौरान आयरन लेवल कम हो जाता है। उन्हें
यह बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। साथ ही मूड स्विंग्स की परेशानी भी कम होती है।
शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए भी आप इसका सेवन करें।
पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द को काफी हद तक डाइट में बदलाव करके कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स में होता है तेज दर्द? हो सकते हैं ये कारण
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story