लाइफ स्टाइल

लू की मार से बचने के लिए घर पर बनाएं कच्चे आम का पन्ना

Apurva Srivastav
20 May 2024 1:55 AM GMT
लू की मार से बचने के लिए घर पर बनाएं कच्चे आम का पन्ना
x
लाइफस्टाइल : गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको कच्चे आम की मदद से आम पन्ना बनाना सिखाएंगे, जिसकी मदद से न सिर्फ आप इस मौसम में शरीर को ठंडा बनाए रख सकते हैं, बल्कि लू के प्रकोप से लड़ने में भी मदद पा सकते हैं। सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब रहने वाले कच्चे आम के पन्ने का एक-एक घूंट आपको अलग ही दुनिया में पहुंचाने की काबिलियत रखता है। आइए, आज आपको इसे बनाने की ऐसी रेसिपी बताते हैं, जिसका जायका बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा।
आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री
कच्चे आम (कैरी) – 2
गुड़/चीनी – 3 टेबल स्पून
भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
पुदीने की पत्तियां – 1/2 टेबलस्पून
काला नमक – 1 टीस्पून
सफेद नमक – स्वादानुसार
आम पन्ना बनाने की विधि
आम का पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम लें और इन्हें अच्छे से धो लें।
इसके बाद इन्हें प्रेशर कुकर में डालकर उबालने के लिए रख दें।
जब कुकर में 4 सीटियां आ जाए, तो गैस ऑफ कर दें और इन्हें ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
कुकर का प्रेशर निकल जाए, तो ढक्कन हटाएं और आम को पानी से बाहर निकाल लें।
आम ठंडे हो जाएं, तो इसके बाद इनका छिलका निकाल लें और एक बाउल में इसका गूदा निकालकर अलग रख लें।
अब इस गूदे को हाथों की मदद से अच्छे से मैश कर लें और इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ या चीनी मिलाएं।
इसमें बारीक कटे पुदीने की पत्तियां, जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।
बस तैयार है आपका स्वादिष्ट आम पन्ना। तपती दोपहरी में इसका लुत्फ उठाएं।
Next Story