- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tips To Remove...
लाइफ स्टाइल
Tips To Remove Wrinkles: झुर्रियों से परेशान हैं, एक बार आजमाएं ये उपाय, खुद दिखेगा फर्क
Sarita
19 Jun 2025 12:51 PM IST

x
Tips To Remove Wrinkles: वैसे तो इन झुर्रियों को खत्म करने के लिए तमाम क्रीमें बाजार में आती हैं, जो कुछ दिन तक तो अपना असर दिखाती हैं, पर, जब आप क्रीम का इस्तेमाल बंद कर देंगे तो चेहरा दोबारा से वैसा ही हो जाएगा। इसलिए कई बार दादी-नानी के नुस्खे भी आजमाकर देख लेने चाहिए।
यहां इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा और झुर्रियों से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।
नारियल तेल करेगा मदद:
हर भारतीय घर में नारियल तेल आपको बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल से आप चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकते हैं।
नारियल तेल करेगा मदद:
इसके लिए आपको हर रोज चेहरे पर नारियल के तेल की मालिश करनी है। ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट करके उसमें कसाव लाता है, जिससे झुर्रियां कम हो जाती हैं।
अंडा:
यदि आपको अंडे के इस्तेमाल से किसी तरह का परहेज नहीं है तो चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए अंडे का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको अंडे की सफेदी की जरूरत पड़ेगी।
अंडा:
इसके इस्तेमाल के लिए अंडे की सफेदी को निकालकर इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करें। अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ये भी त्वचा को टाइट करने का काम करता है।
एलोवेरा जेल और खीरा:
यदि आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं तो बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल और खीरे का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को हर दिन अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
बीस मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें और कुछ ही दिन में इसका असर देखें।
कच्चा दूध और शहद:
आपके घर पर भी कच्चा दूध रखा है तो हर दिन उसके इस्तेमाल से अपने चेहरे को चमकाएं। इसके लिए आपको एक चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच शहद मिक्स करना है।
अब इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इस पेस्ट से स्किन स्मूद, सॉफ्ट और झुर्रियों से मुक्त दिखने लगेगी।
TagsWrinklesझुर्रियोंउपायRemediesजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





