लाइफ स्टाइल

याददाश्त बढ़ाने के टिप्स: अगर आप बार-बार भूलने की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएं ये टिप्स

Bhumika Sahu
26 Jun 2022 4:43 PM IST
याददाश्त बढ़ाने के टिप्स: अगर आप बार-बार भूलने की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएं ये टिप्स
x
याददाश्त बढ़ाने के टिप्स

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Tips To Improve Memory: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को भूलने की बीमारी होती है। वो छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं, किसी भी चीज को कहीं भी रखकर भूल जाते हैं। पढ़ने वाले बच्चों में अक्सर ये समस्या ज्यादा देखी जाती है कि उन्हें पढ़ा हुआ याद नहीं रहता। हेल्थ एक्टपर्टस की मानें तो ये एक सामान्य समस्या है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर और कुछ एक्सरसाइज को करके इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स और एक्सरसाइज के बारे में, जिनसे आप भूलने की बीमारी में आराम पा सकते हैं।

भूलने की समस्या को इन उपायों से करें दूर
सोने से पहले चीजों को दोहराएं
चीजों को याद रखने का ये सबसे अच्छा और आसान तरीका है। इससे चीजों को बहुत कम समय में ज्यादा समय के लिए याद रखने में सहायता मिलती है। डॉक्टर्स की मानें तो किसी भी चीज को याद करने का सबसे अच्छा समय सोने से पहले का है। सोने से पहले याद की गई बात मनुष्य का दिमाग में बहुत जल्दी बैठती है। इसलिए अगर आप भी भूलने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले एक बार याद रखने वाली बातों को दोहराएं।
सही समय पर सोना है जरूरी
रात में देर तक जागना सेहत के लिए सामान्य तौर पर भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे एक तो आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या हो जाती है, दूसरी भूलने की बीमारी भी हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो देर से सोने पर मस्तिष्क को पूरा आराम नहीं मिल पाता है, जिससे दिमाग के कार्य करने की क्षमता धीमी गति से काम करती है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग अच्छे से काम करे, तो इसके लिए जल्दी सोना उचित रहेगा।
मस्तिष्क को भी चाहिए व्यायाम
याद्दाश्त को मजबूत बनाने के लिए कुछ एक्सरसाइज की जानी चाहिए। इसके लिए आप रोज एक नियमित एक्सरसाइज करें। ऐसे में अगर आप चाबी रखकर कहीं भूल जाते हैं, तो उन्हें एक निश्चित जगह पर रखने की प्रैक्टिस करें। साथ ही जरूरी तारीखों को एक फाइल में लिखकर याद रखने की कोशिश करें। वहीं, अगर आप किसी भी चीज को भूल जाते हैं, तो ठंडे दिमाग से बैठकर उस चीज को याद करने की कोशिश करें। इससे कुछ समय बाद ही दिमाग सही तरह से काम करने लगेगा और याद्दाश्त बेहतर होने लगेगी।


Next Story