- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चूहों को बिना मारे घर...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | घर में अगर एक भी चूहा घुस जाए तो नाक में दम कर देता है। चूहे घर में मौजूद अनाज के साथ-साथ कपड़ों और कई बार कीमती चीजों को भी कुतर जाते हैं। ऐसे में इन्हें बाहर निकालना जरूरी हो जाता है। लेकिन ये काम बेहद मुश्किल है क्योंकि चूहे ऐसी जगह जागकर छिप जाते हैं जहां नजर नहीं पड़ती। बाजार में चूहों को मारने के लिए रैट किलर मिल जाता है, जिसके इस्तेमाल से वो घर के बाहर जाकर मर जाएं। लेकिन, इसे रखने से चूहे घर से भागते नहीं बल्कि उसे खाकर अंदर ही मर जाते हैं, जिसके बाद उनके मरने का पता तभी चल पाता है जब बदबू फैलने लगती है। घर से चूहा भगाना इसलिए भी बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि इनसे 'प्लेग' जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है। इन सभी दिक्कतों से बचने के कई तरीके हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप चूहों को बिना मारे घर से भगा सकते हैं।
