लाइफ स्टाइल

बाथरूम टाइल्स की सफाई के टिप्स

Saba Naaz
5 July 2026 10:04 PM IST
बाथरूम टाइल्स की सफाई के टिप्स
x

लाइफ स्टाइल: बाथरूम में नल, टाइल्स, वॉशबेसिन और कमोड के आसपास कई बार नीले-हरे रंग के जिद्दी दाग और काई जम जाती है। नियमित सफाई के बावजूद ये निशान आसानी से नहीं हटते और बाथरूम की सुंदरता को खराब कर देते हैं। हालांकि, इन्हें साफ करने के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं होती, क्योंकि घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी काफी असरदार साबित हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बाथरूम में दिखने वाले नीले-हरे दाग कई कारणों से बनते हैं। कई बार यह कॉपर पाइप के ऑक्सीडेशन के कारण होता है, तो कभी पानी में मौजूद खनिज तत्व और लगातार नमी इसकी वजह बनते हैं। लंबे समय तक नमी रहने से टाइल्स और नलों पर ये जिद्दी निशान जमा हो जाते हैं।

इन दागों को हटाने के लिए सफेद सिरका और बेकिंग सोडा एक आसान और असरदार उपाय माना जाता है। दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाग वाली जगह पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद हल्के ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धो लें। इससे काफी हद तक दाग हट जाते हैं। अगर दाग हल्के हों तो नींबू और नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आधे नींबू पर नमक लगाकर दाग वाली जगह पर रगड़ने से जमी गंदगी ढीली पड़ जाती है और सफाई आसान हो जाती है।

यदि बार-बार दाग बनने की समस्या हो रही है, तो यह पानी की गुणवत्ता या पाइपलाइन की खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसे में पानी की जांच और जरूरत पड़ने पर प्लंबर से पाइपलाइन की जांच करवाना जरूरी है। साथ ही बाथरूम को हमेशा सूखा रखने की कोशिश करें। नहाने के बाद एग्जॉस्ट फैन चलाएं, टाइल्स पर जमा पानी को साफ करें और नियमित सफाई करें। इससे बाथरूम लंबे समय तक साफ, चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त रहेगा।

Next Story