- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सब्जी की जगह इस बार...
लाइफ स्टाइल
सब्जी की जगह इस बार बनाए पालक भुर्जी, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
Kajal Dubey
15 Jun 2023 5:14 PM GMT

x
पालक जिसका सेवन आंखों के साथ ही सेहत बनाने का काम करता हैं। पालक को सब्जी के तौर पर बनाया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए पालक भुर्जी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह पालक के स्वाद में नयापन लाएगी और सभी को पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
पालक - एक बंच (कटी हुई)
तेल - जरूरत अनुसार
लहसुन अदरक पेस्ट - 4 छोटे चम्मच
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
टमाटर - 2-3 (टुकड़ों में कटा)
जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
बटर क्यूबस - 3
प्याज - 2 (टुकड़ों में कटा)
लाल मिर्च पाउडर - 2 छोटे चम्मच
हरा धनिया - जरूरत अनुसार (कटा हुआ)
पनीर - 100 ग्राम (कटा हुआ)
बनाने की विधि
- पैन में तेल गर्म करके थोड़ा सा लहसुन-अदरक पेस्ट, पालक और नमक डालकर पकाएं।
- अलग पैन में घी गर्म करके लहसुन-अदरक का पेस्ट भूनें।
- पेस्ट ब्राउन होने पर इसमें टमाटर, जीरा और धनिया पाउडर डालकर थोड़ी देर पकाएं।
- एक अलग पैन में मक्खन पिघलाकर प्याज भूनें।
- अब इसमें पालक, टमाटर का मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, पनीर और हरा धनिया डालें।
- लीजिए आपकी पालक भूर्जी बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग डिश में निकालकर मक्खन से गार्निश करके रोटी, परांठा के साथ सर्व करें।
Next Story