लाइफ स्टाइल

500 साल पुराना है ये मंदिर जानिए इसका इतिहास

Apurva Srivastav
18 May 2023 9:14 PM IST
500 साल पुराना है ये मंदिर जानिए इसका इतिहास
x
गुजरात का खाना पूरे भारत में मशहूर है। लेकिन यहां के खाने के अलावा पहाड़ पर बने मां काली के मंदिर की भी खूब चर्चा होती है। यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है और 51 शक्तिपीठों में से एक है।माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 10वीं से 11वीं सदी के बीच हुआ था। 3500 फीट की ऊंचाई पर मां काली ने अपना दरबार सजाया हुआ है। यह मंदिर गुजरात के सबसे बड़े पर्यटन और तीर्थस्थलों में से एक है, जो हर साल बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
लगभग 500 साल पहले सुल्तान महमूद बेगड़ा द्वारा मंदिर के शिखर को नष्ट कर दिया गया था। हालांकि, पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित 11वीं शताब्दी के इस मंदिर के शिखर को पुनर्विकास योजना के तहत बहाल किया गया है। पीएम मोदी ने करीब 500 साल बाद इस पर झंडा फहराया।इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि एक बार में करीब 2000 श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकते हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से भी लोग यहां बड़ी संख्या में आते हैं।यहां मंदिर तक रोपवे या सीढ़ियों के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर घने जंगल के बीच एक चट्टान पर स्थित है। सैकड़ों साल बाद आज भी यह मंदिर लोगों की भक्ति का केंद्र बना हुआ है।
Next Story