लाइफ स्टाइल

पालक की ये डिश आयरन की कमी को करेगा दूर, जानें इसे बनाने के आसान तरीके

Triveni
6 Dec 2020 12:37 PM GMT
पालक की ये डिश आयरन की कमी को करेगा दूर, जानें इसे बनाने के आसान तरीके
x
भागती-दौड़ती जिंदगी में हम अपने खाने-पीने को लेकर अक्सर लापरवाही कर जाते हैं। ऐसे में हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भागती-दौड़ती जिंदगी में हम अपने खाने-पीने को लेकर अक्सर लापरवाही कर जाते हैं। ऐसे में हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। इनमें से कई पोषक तत्वों की कमी इतनी खतरनाक तो नहीं होती लेकिन शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया से कई गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। वहीं, महिलाओं में एनीमिया का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे आपको एनीमिया का खतरा न हो और आपका शरीर भी स्वस्थ रह सके। आज हम आपको पालक की ऐसी डिश बताएंगे, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होगी बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी अच्छी होगी-

पनीर वाला पालक का सूप
आपकी सेहत के लिए पालक की सब्जी से ज्यादा पालक का सूप ज्यादा फायदेमंद है। आप पालक के सूप में कुछ टुकड़े पनीर के डाल दीजिए, इससे आपका सूप स्वादिष्ट बनने के साथ सेहतमंद भी होगा।
पालक का सलाद
आपको खाने में जो भी फल-सब्जियां पसंद हैं, आप उसे इस सलाद में शामिल कर सकते हैं। आप पालक को स्टिम करके सलाद में चाट मसाले के साथ परोस सकते हैं।
पालक दाल खिचड़ी
अगर आपको खिचड़ी कुछ खास पसंद नहीं है, तो आप पालक डालकर बना सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ आपको खिचड़ी में डाली हुई दाल से प्रोटीन मिलेगा बल्कि आपको पालक में मौजूद आयरन और दूसरे पोषक तत्व भी मिल पाएंगे।
पालक-मटर दाल
आप खाने के शौकीन हैं, तो आप दाल में पालक और मटर डालकर कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। यह आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है।
काजू-मटर और पालक की कढ़ी
श्रीलंका में यह डिश बहुत खाई जाती है। इसमें काजू और मटर को पीसकर ग्रेवी बनाई जाती है, फिर इसमें पालक डाल दिया जाता है।


Next Story