लाइफ स्टाइल

पाचन तंत्र को मजबूत तो मन को शांत करता है ये सरल आसन, जानें करने का तरीका

jantaserishta.com
17 Aug 2025 10:07 AM IST
पाचन तंत्र को मजबूत तो मन को शांत करता है ये सरल आसन, जानें करने का तरीका
x
नई दिल्ली: योगासन के अभ्यास से कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, वज्रासन एक ऐसी मुद्रा है जो न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करती है, बल्कि जांघों और पिंडलियों को ताकत भी देती है।
खास बात है कि वज्रासन न केवल शरीर बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है। यह योग मुद्रा शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करने का एक आसान तरीका है। आयुष मंत्रालय वज्रासन को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, यह एक ऐसी सरल योग मुद्रा है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है। नियमित अभ्यास से आप न केवल पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि अपने मन को शांत और ऊर्जावान भी बना सकते हैं।
वज्रासन के अभ्यास की विधि भी बेहद सरल है। इसे करने के लिए समतल और साफ जगह पर चटाई बिछाएं। सबसे पहले घुटनों के बल बैठें और अपने कूल्हों को एड़ियों पर टिका दें। दोनों पैरों के अंगूठे आपस में मिले होने चाहिए और एड़ियां थोड़ी खुली रहें। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और दोनों हाथों को घुटनों पर हथेलियां नीचे की ओर रखें। आंखें बंद करें और सामान्य रूप से गहरी सांस लें। शुरुआत में 2-3 मिनट तक इस मुद्रा में रहें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। इसके बाद धीरे-धीरे पहले की अवस्था में आएं।
वज्रासन का अभ्यास सरल है, लेकिन इसके कई लाभ हैं। यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, जिससे अपच, कब्ज और वात जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। यह भोजन के बाद होने वाली जलन में भी विशेष रूप से लाभकारी है। यह जांघों, पिंडलियों और टखनों को मजबूत करता है, जिससे पैरों की मांसपेशियां लचीली बनती हैं। इसके अलावा, यह मन को शांत करता है, तनाव और चिंता को कम करता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाता है। नियमित अभ्यास से रक्त संचार में सुधार होता है और शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
योग एक्सपर्ट बताते हैं कि वज्रासन करने के कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इस आसन को करते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं। घुटनों या टखनों में दर्द या चोट होने पर इसे न करें। गर्भवती महिलाएं और गठिया रोगी बिना विशेषज्ञ की सलाह के इस आसन से बचें। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से असुविधा हो सकती है, इसलिए शुरुआत में कम समय के लिए अभ्यास करें। हमेशा आरामदायक सतह पर बैठें और शरीर को जबरदस्ती न मोड़ें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story