लाइफ स्टाइल

Madhuri Dixit की यह साड़ी आज भी ट्रैंड में, Festive के लिए परफेक्ट

Bharti Sahu 2
2 Sept 2024 6:56 AM IST
Madhuri Dixit की यह साड़ी आज भी ट्रैंड में, Festive के लिए परफेक्ट
x
Fashion Tips: फिल्म 'हम आपके हैं कौन...' में माधुरी ने जो पर्पल साड़ी को उल्टा करके पहना था, वो स्टाइल आज भी ट्रैंड में है। साड़ी के पल्लू को उन्होंने पीछे से आगे को कैरी किया था और साथ में डीप बैक ब्लाउज पहना था। लड़कियां ये साड़ी स्टाइल, वेडिंग फंक्शंस के दौरान कैरी करना पसंद करती हैं। माधुरी ने भी इसे कई बार इवेंट में रि-कैरी किया है। सिर्फ यहीं नहीं और भी बहुत सारी ड्रेसेज ऐसी हैं जो आप फेस्टिवल सीजन में ट्राई कर सकती हैं। चलिए माधुरी की कुछ बेस्ट ड्रेसेज दिखाते हैं जो फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है।
परफेक्ट मराठी लुक चाहती हैं तो माधुरी की ये ग्रीन साड़ी देखिए। सिल्क की इस साड़ी पर आरेंज बॉर्डर था। माधुरी ने साथ में मोतियो वाली मराठी नथ कैरी की थी। छोटी सी बिंदी और ट्रडीशनल गहने पहनकर लुक को कंप्लीट किया।
ट्रडीशनल के साथ मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं माधुरी की थ्री पीस यैलो ड्रेस देखिए। क्रॉप स्टाइल ब्लाउज के साथ प्लेन यैलो स्कर्ट स्टाइल लहंगा कैरी किया और दुपट्टे की जगह केप जैकेट वियर की। ऐसी ड्रेस लड़कियों को बहुत पसंद आती है। इसके साथ माधुरी ने गले में ग्रीन स्टोन नेकलेस पहना था।
ड्रेस तो माधुरी की ये यैलो वाली भी बहुत प्यारी है। माधुरी ने यैलो कलर के ब्लाउज टॉप के साथ फ्लेयर्ड पैंट्स और लॉन्ग जैकेट वियर की थी। पूरी ड्रेस पर हैवी वर्क था। खास इवेंट के लिए ऐसी ड्रेसेज बहुत
प्यारी लगती है।
Next Story