लाइफ स्टाइल

कब्ज दूर करने के लिए बेहद beneficial है ये नुस्खा

Sanjna Verma
16 Aug 2024 3:25 PM GMT
कब्ज दूर करने के लिए बेहद beneficial है ये नुस्खा
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: कब्ज की समस्या काफी सारे लोगों को परेशान करती है। जिससे निपटने के लिए कई सारे घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं। लेकिन जिन लोगों को कब्ज की प्रॉब्लम होती है। वो जल्दी सॉल्व नहीं होती। ऐसे में भुना चना बेहद फायदेमंद होता है और कब्ज में आराम पहुंचाता है। भुना चना खाने के वैसे तो काफी सारे फायदे होते हैं। लेकिन कब्ज होने पर इसे खाने का खास तरीका असरदार हो सकता है। जानें कैसे खाएं भुना चना जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाए।
भुने चने में होते हैं पोषक तत्व
भुने चने में फाइबर के अलावा प्रोटीन और विटामिन ए की मात्रा काफी ज्यादा होती है। वहीं विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, Potassium, की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। रोजाना खाली पेट भुना चना खाना वजन कंट्रोल करने से लेकर डायबिटीज और हार्ट हेल्थ वालों के भी अच्छा होता है। वहीं कब्ज दूर करने में ये काफी मददगार होता है।
कब्ज दूर करने के लिए कैसे खाएं भुना चना
नेचुरोपैथी के डॉक्टर मनोज दास ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर बताया कब्ज का ऐसा ही अचूक नुस्खा। जिसे आजमाकर पेट की समस्या से राहत मिल सकती है। सौ ग्राम भुना चना छिलका सहित पीस कर पाउडर बना लें। फिर इसमे एक चौथाई पुदीना के पत्ते का पाउडर और पांच ग्राम नमक मिलाकर पाउडर तैयार कर लें। रोजाना सोने के पहले इस पाउडर को खाने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।
ऐसे खाना भी हो सकता है फायदेमंद
रोजाना खाली पेट सुबह अगर भुने चनों को खाया जाए तो ये ना केवल कब्ज की समस्या को दूर करेगा। साथ में वेट लॉस से लेकर आंतों की हेल्थ को भी मजबूत बनाता है। डायबिटीज के मरीज भी आसानी से भुने चने को खा सकते हैं। लो कैलोरी होने के साथ ही इससे ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को डाइजेशन में दिक्कत होती है उन्हें भुना चना डाइट में लेना चाहिए।
Next Story