लाइफ स्टाइल

गैस की समस्या दूर करेंगे ये पाउडर

Apurva Srivastav
22 May 2024 6:23 AM GMT
गैस की समस्या दूर करेंगे ये पाउडर
x
लाइफस्टाइल : गलत खानपान और गलत जीवन शैली के कारण अक्सर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। हम में से कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद ही एसिडिटी और पेट में गैस बनने लगती है। इससे काफी असहजता महसूस होती है। कई बार लोग गैस की दवा खाते हैं या फिर किसी तरह के चूर्ण का भी सेवन करते हैं लेकिन फिर भी समस्या ठीक नहीं होती। अगर आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद ही पेट में गैस बनती है तो आज हम आपको एक्सपर्ट का बताए एक होममेड पाउडर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इससे गैस की समस्या चुटकियों में दूर हो सकती है। इस बारे में डायटीशियन शीनम मल्होत्रा जानकारी दे रही हैं।
खाना खाने के बाद तुरंत गैस बने तो क्या करें
एक्सपर्ट बताती हैं कि गैस की समस्या को दूर करने के लिए आप सौंफ, अजवाइन, धनिया, जीरा को बराबर मात्रा में रोस्ट कर लें। फिर इसका दरदरा पाउडर बना लें। इसे एक कंटेनर में स्टोर कर लें। जब कभी भी आपको गैस परेशान करे तो एक चम्मच इस पाउडर को पानी में घोलकर पी लें। इससे काफी जल्दी आराम मिलता है। ट्रैवलिंग के दौरान अगर आपको गैस की समस्या होती है तो भी इसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं।
होममेड पाउडर के फायदे जानिए
सौंफ पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद है यह सूजन के साथ ही गैस की समस्या को भी काम करने में मदद करता है। सौंफ में मौजूद आवश्यक तत्व पाचक रस और एंजाइमों के स्त्राव को उत्तेजित करते हैं जो आपके पाचन तंत्र में सुधार करते हैं।
वहीं जीरा भी पाचन विकारों को दूर करने में मददगार है। इसमें एंटी गैस्ट्रिक कंपाउंड पाए जाते हैं, वहीं इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पेट को साफ करने और आंतों के लिए बेहतर माना जाता है।
वही अजवाइन की बात करें तो यह घुलनशील आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही इसमें कुछ एक्टिव एंजाइम होते हैं, जो अपच की समस्याओं को तुरंत ठीक करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी माइक्रोबॉयल प्रॉपर्टी होती है जो पाचन क्रिया को संतुलित रखती है और डाइजेशन प्रोसेस को इंप्रूव करती है जिससे एसिडिटी. गैस पेट फूलने की समस्या में रहता मिलता है
धनिया भी डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन कार्मिनेटिव एजेंट होता है,इसका सेवन करने से पेट फूलने, पेट में दर्द की समस्याओं और गैस को दूर किया जाता है।
Next Story