लाइफ स्टाइल

दुनिया के टॉप-50 लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये होटल, यहां एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

SANTOSI TANDI
21 Sep 2023 11:58 AM GMT
दुनिया के टॉप-50 लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये होटल, यहां एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
x
यहां एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
भारत में हर साल हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक ट्रैवल के लिए आते हैं। अगर यहां कोई ट्रैवल का प्लान बना रहा है, तो भारत की संस्कृतियों, शानदार ऐतिहासिक स्मारकों और मंत्रमुग्ध करने वाले नजारों की चर्चा जरूर होती है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पर्यटकों के लिए भारत एक शानदार जगह है।
भारत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी प्रयास के चलते भारत के नाम एक शानदार उपलब्धि लगी है। क्योंकि 19 नवंबर 2023, को दुनिया के टॉप 50 होटलों की लिस्ट जारी हुई है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल हुआ है।
इस लिस्ट में भारत के होटल का नाम 45वें स्थान पर मिला है। देश का नाम अब न केवल पर्यटन के लिए बल्कि अच्छी सुविधा देने के लिए भी लिया जा रहा है।
होटल में एक रात का किराया
5 स्टार अमरविलास होटल (Oberoi Amarvilas hotel) आगरा में स्थित है। इस होटल के सभी कमरों से ताजमहल का शानदार नजारा देखा जा सकता है। इस होटल की दीवारों का आइडिया लगभग मुगल महल से प्रेरित लगता है।
होटल में कुल 102 कमरे हैं। साथ ही आप यहां हर तरह की सुविधा का आनंद उठा सकते हैँ। कमरे में किंग साइज बेड से लेकर फव्वारे का नजारा देखने लायक है।
अमरविलास होटल में रहने का किरायाअगर आप इस होटल में एक दिन स्टे करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 40,000 रुपये देने होंगे। अगर आप ब्रेकफास्ट के साथ होटल लेते हैं, तो आपको 42,000 रुपये देना होगा। (तत्काल पासपोर्ट अप्लाई का तरीका जानें)
बालकनी के साथ आप कमरा बुक करते हैं, तो इसके लिए आपको 50,000 देने होंगे।
अगर आप ताज व्यूज के साथ होटल में ग्लास शॉवर और एक निजी सन टैरेस चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 212,000 रुपये देने होंगे।
डिनर प्राइस- 2 लोगों के डिनर के लिए करीब 13000 रुपये लगते हैं।
कैसे पहुंचे
होटल ताजमहल से मात्र 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस होटल की बालकनी से आप दुनिया के सातवें अजूबे का नजारा ले पाएंगे।
अगर आप दिल्ली से आ रहे हैं, तो आपको दिल्ली से आगरा तक बस से पहुंचने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
ट्रेन के जरिए भी आगरा पहुंच सकते हैं। इससे आप मात्र 2 से 3 घंटे में आगरा पहुंच जाएंगे। (AC कोच से तकिए-चद्दर चुराने पर होगी इतने साल की जेल)
स्लीपर क्लास डिब्बे में एक टिकट के लिए आपको 200 रुपये देने होंगे।
आप AC कोच से ट्रैवल कर रहे हैं, तो आपको 500 रुपये फीस देनी होगी।
अमरविलास होटल पता- ताज ईस्ट गेट रोड, पाकटोला, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story