- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चेहरा को निखारेगा और...
लाइफ स्टाइल
चेहरा को निखारेगा और पिंपल्स से छुटकारा दिलाएंगा ये होममेड फेसपैक
Ritisha Jaiswal
12 July 2021 10:29 AM GMT

x
मौसम बदलने का असर चेहरे पर साफ दिखाई देता है। खासतौर पर मानसून में स्किन डल, गहरी व चिपचिपी होने लगते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मौसम बदलने का असर चेहरे पर साफ दिखाई देता है। खासतौर पर मानसून में स्किन डल, गहरी व चिपचिपी होने लगते हैं। ऐसे में इस कारण बहुत सी लड़कियों को चेहरे पर पिंपल्स होने की भी समस्या होती है। मगर इससे छुटकारा पाने के लिए किसी ब्यूटी प्रोडक्ट की जगह पर आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती है। चलिए आज हम आपको कुछ होममेड फेसपैक बताते है, जिसकी मदद से आप साफ, निखरी व पिंपल फ्री स्किन पा सकती है।
1. मुल्तानी मिट्टी फेसपैक
सामग्री
मुल्तानी मिट्टी- 1 बड़ा चम्मच
गुलाब जल- जरूरत अनुसार
नींबू का रस- 5-6 बूंदें
विधि
. एक कटोरी में सभी चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
. 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
. बाद में ताजे या ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
. हफ्ते में 2-3 बार इसे लगाएं।
फायदा
इस फेसपैक को लगाने से त्वचा पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ होगा। ऐसे में पिंपल्स की समस्या दूर होंगे। इसके अलावा इससे चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, झाइयां, झुर्रियां, टैनिंग भी दूर होगी।
2. चंदन फेसपैक
सामग्री
चंदन पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
गुलाब जल- जरूरत अनुसार
विधि
. एक कटोरी में दोनों चीजों मिलाएं।
. तेयार पेस्ट को चेहरे या प्रभावित जगह पर 10 मिनट या सूखने तक लगाएं।
. बाद में चेहरे पर थोड़ा पानी लगाकर इसे हल्के हाथों से मसलते हुए साफ करें।
. उसके बाद चेहरा ताजे या ठंडे पानी से धो लें।
. इस फेसपैक को आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती है।
फायदा
यह फेसपैक त्वचा की चेहरे पर मौजूद एक्सट्रा तेल साफ करके उसे साफ करेगा। ऐसे में चेहरा साफ, पिंपल फ्री, ग्लोेइंग व खिला-खिला नजर आएगा। इसके साथ ही त्वचा में ठंडक का अहसास होगा।
3. हल्दी व शहद फेसपैक
सामग्री
शहद- 1 बड़ा चम्मच
हल्दी- 1/4 छोटा चम्मच
विधि
. एक कटोरी में दोनों चीजों को मिलाएं।
. फिर इसे चेहरे पर 30 मिनट तक लगाएं।
. बाद में गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।
. अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
फायदा
हल्दी व शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुण स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर होते हैं। यह पिंपल व स्किन संबंधी अन्य समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ चेहरे की रंगत निखारने में मदद करते है। ऐसे में इस फेसपैक को लगाने से स्किन गहराई से साफ होकर सुंदर, ग्लोइंग, हैल्दी व गुलाबी नजर आती है।

Ritisha Jaiswal
Next Story