लाइफ स्टाइल

खजूर और अखरोट से बनी ये हेल्थी ड्रिंक, व्रत में देगी आपके शरीर को ताकत

Kajal Dubey
8 April 2024 5:37 PM IST
खजूर और अखरोट से बनी ये हेल्थी ड्रिंक, व्रत में देगी आपके शरीर को ताकत
x
लाइफ स्टाइल : खजूर और अखरोट दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं तो क्यों न दोनों को मिलाकर एक हेल्दी ड्रिंक बनाया जाए। इस हेल्दी ड्रिंक को आप नाश्ते में, व्रत के दौरान और जब भी थकान महसूस हो पी सकते हैं। बनाना भी बड़ा आसान है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में।
सामग्री:
7 खजूर (बीज निकाले हुए)
6-7 अखरोट के टुकड़े
250 मिली दूध
2 बर्फ के टुकड़े
थोड़े से पिसे हुए अखरोट
विधि (कैसे बनायें):
-अखरोट, खजूर और दूध को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें.
- बर्फ के टुकड़े डालें.
-अखरोट पाउडर से सजाकर सर्व करें.
Next Story