लाइफ स्टाइल

इस हेयर मास्क से आपके बालों पर आएगी चमक

Khushboo Dhruw
8 Dec 2023 3:56 PM GMT
इस हेयर मास्क से आपके बालों पर आएगी चमक
x

हेयर टिप्स : नवंबर और दिसंबर में शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। हर लड़का-लड़की अपनी शादी के पलों को खास बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। क्योंकि यह आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यही कारण है कि लोग महीनों पहले से ही अपनी शादी की योजना बनाना शुरू कर देते हैं। हर लड़की अपनी शादी के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। इसलिए, सैलून में लड़कियों को कई त्वचा और बालों की देखभाल के उपचार मिलते हैं। लेकिन आप घरेलू अच्छे बाल पा सकती है जानिए कौन से है वो उपाय :

दही और शहद : अपने बालों को नेचुरली हेल्दी और सिल्की बनाने के लिए आप दही के साथ शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि शहद और दही हमारे बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 3 चम्मच शहद में एक कप दही मिलाकर अच्छे से इसके फेंट ले। फिर इस पेस्ट को 30-40 मिनट के लिए बालों पर अप्लाई कर लें। फिर बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इस हेयर मास्क से आपके बाल नेचुरली सिल्की और शाइनी हो जाएंगी।

शहद और कोकोनट ऑयल : शहद में विटामिन्स और मिनरल्स पाया जाता है। जो हमारे बालों को मजबूती देने का काम करता है और बाल को झड़ने से रोकने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में बालों को स्मूद और सिल्की बनाने के लिए शहद और कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करें। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें। फिर 30-40 मिनट तक इसे बालों में लगाए रखने के बाद नॉर्मल पानी से बाल धो लें।

शहद और शैंपू : आप शैंपू के साथ शहद को मिलाकर अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं। इससे हेयर मास्क को बालों में लगाने से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे। इसके लिए आप शैंपू और शहद को बराबर मात्रा में मिला लें। फिर इसे अच्छे से मिक्स कर बालों में अप्लाई करेंगे। इस हेयर मास्क से आपके बाल पहले से ज्यादा शाइनी और सिल्की नजर आएंगे।

एलोवेरा और शहद : अगर आप एलोवेरा के साथ शहद का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपके बाल सिल्की और स्मूद बनते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में 4 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। फिर इस हेयर मास्क को 30-40 मिनट के लिए बालों में लगाएं। इससे आपको फर्क साफ नजर आएगा।

अलसी और शहद : बालों को नेचुरल तरीके से सिल्की-स्मूद बनाने के लिए आप शहद के साथ अलसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 3 चम्मच अलसी के बीजों को रातभर के लिए भिगो लें। फिर अगली सुबह अलसी के बीज पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब अलसी के पेस्ट में 2 चम्मच शहद मिलाकर हेयर मास्क बना ले। इसको बालों में 30-40 मिनट के लिए बालों में अप्लाई करें।

Next Story