लाइफ स्टाइल

आपके चेहरे व बालों की रंगत चमकाएगा सिर्फ 5 रुपये का ये फार्मूला, जाने क्या है इसके फायदे

Renuka Sahu
23 July 2023 4:58 AM GMT
आपके चेहरे व बालों की रंगत चमकाएगा सिर्फ 5 रुपये का ये फार्मूला, जाने क्या है इसके फायदे
x
मुल्तानी मिट्टी खूबसूरती और सेहत दोनों के लिए कारगर है। इसे चेहरे पर लगाने से रंगत निखरती है और बालों में लगाने से बाल घने और मुलायम होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुल्तानी मिट्टी खूबसूरती और सेहत दोनों के लिए कारगर है। इसे चेहरे पर लगाने से रंगत निखरती है और बालों में लगाने से बाल घने और मुलायम होते हैं। यह त्वचा संबंधी रोगों को दूर कर रक्त संचार को ठीक करता है।

तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी
तैलीय त्वचा वालों के लिए यह फायदेमंद है क्योंकि यह चेहरे के तेल को सोखकर मुंहासों को दूर करता है।
- तैलीय त्वचा वाले लोगों को इस मिट्टी में दही और पुदीने की पत्तियों का पाउडर मिलाकर लगाना चाहिए। गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।
- नीम की सूखी पत्तियों को मिट्टी में मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं।
- अगर आपकी त्वचा रूखी है तो इसमें चंदन पाउडर मिलाकर लगाएं।
आंखों के नीचे काले घेरे कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में खीरे का रस और उबले आलू मिलाकर आंखों के नीचे 10-15 मिनट के लिए लगाएं।
- मुल्तानी मिट्टी को बालों में 10 मिनट से ज्यादा न लगाएं।
गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद होती है
सनबर्न होने पर मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या टमाटर का रस मिलाकर लगाएं। पैरों के तलवों पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से ठंडक मिलती है।
- नीम की पत्तियों वाले पानी में भिगोकर त्वचा पर लगाने से घमौरियां दूर हो जाती हैं।
- इस मिट्टी में कपूर मिलाकर फोड़ों पर लगाएं।
- गर्मियों में नकसीर की समस्या हो तो रात को 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी एक चौथाई गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे छानकर नाक पर लगाने से खून आना बंद हो जाएगा।
शुष्क और संवेदनशील त्वचा वालों को सप्ताह में केवल एक बार मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करना चाहिए।
Next Story