लाइफ स्टाइल

Thick Eyebrows: पतली आईब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय

Sanjna Verma
11 Jun 2024 1:20 AM GMT
Thick Eyebrows: पतली आईब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय
x
Thick Eyebrows: घनी आईब्रो बनाने के लिए ज्यादा महंगे प्रोडक्टस की जरुरत नहीं है बस इन नेचुरल उपाय की मदद से आप अपनी भौंहों को घना बना सकते है। इसके लिए सैलोन जाने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। प्राकृतिक घरेलू उपाय और बेहतर देखभाल से आप अपनी पतली Eyebrowsको मोटा कर सकते हैं। अब आईब्रो को आसानी से घना बना सकते हैं इन नेचुरल उपाय की मदद से, आइए आपको बताते हैं।
कैस्टर ऑयल
अपनी आईब्रो पर थोड़ी मात्रा में कैस्टर का तेल लगाएं और कुछ मिनट तक धीरे से मालिश करें। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें। अरंडी का तेल
Fatty Acids
से भरपूर होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
प्याज का रस
एक छोटे प्याज का रस निकालें और इसे अपनी आईब्रो पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
अंडे की जर्दी
अंडे की जर्दी प्रोटीन से भरपूर होती है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। सबसे पहले आप अंडे की जर्दी को फेंटें और इसे अपनीआईब्रो पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
मेथी के बीज
मेथी के बीज में प्रोटीन और निकोटिनिक acid होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। एक बड़ा चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसके बाद इसे आप अपनी आईब्रो पर लगा लें। इसे आप 30 मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद इसके साफ कर लें।
मसाज ऑयल
आईब्रो को घना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल या बादाम तेल से आईब्रो पर मसाज करें। यह blood circulationन को बेहतर करता है। इसके साथ ही बालों के विकास में बढ़ावा देता है। रात के समय सोने से पहले ऑयल से मसाज जरुर करें।
Next Story