लाइफ स्टाइल

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं यह सब्जियाँ, सेवन से होती है गैस, बदहजमी की समस्या, सीमित मात्रा में करें सेवन

SANTOSI TANDI
3 Aug 2023 7:43 AM GMT
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं यह सब्जियाँ, सेवन से होती है गैस, बदहजमी की समस्या, सीमित मात्रा में करें सेवन
x
बदहजमी की समस्या, सीमित मात्रा में करें सेवन
पेट से जुड़ी परेशानियों का कारण हमारा खानपान होता है। हम सभी के पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड होता है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। पर जब इस एसिड का स्तर बिगड़ जाता है या इसका पीएच लेवल बढ़ जाता है, तो ये गैस की परेशानी पैदा करती है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड के स्तर और इसके पीएच को बिगाड़ने में हमारी डाइट और खास कर के कुछ खास चीजों की बड़ी भूमिका होती है। इन चीजों में कुछ सब्जियां भी शामिल हैं, जो कि पेट में गैस बनाने का काम करती है। आपने अपनी दादी-नानी के मुंह से जरूर सुना होगा कि अरबी और बैंगन की सब्जियां बादी करती हैं, इसलिए मैं नहीं खाती हूं। सुनने के बाद आपने कभी यह जानने की कोशिश नहीं की होगी कि आखिर बैंगन और अरबी जैसी सब्जियां बादी क्यों करती हैं? बादी क्या होती है? बादी शब्द का अर्थ शरीर में जमा गंदगी से होता है। अगर शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाए, तो कई तरह की समस्याएं जैसे- बदहजमी, गैस, शरीर का टूटना, आलस होना जैसी स्थिति से जूझना पड़ता है। ऐसे में बादी सब्जियों से दूरी बनाकर रखने की जरूरत होती है।
आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसी ही खाद्य सामग्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बदहजमी, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को जन्म देती हैं और आपके पाचन तंत्र को खराब करती हैं। इन खाद्य सामग्रियों को हमेशा ही एक संतुलित मात्रा में लेना चाहिए।
प्याज
प्याज, विशेष रूप से कच्चे प्याज, गैस की परेशानी को ट्रिगर करते हैं। अधिक मात्रा में प्याज खाने पर ये हाइड्रोक्लोरिक एसिड के संतुलन को बिगाड़ देते हैं और उसके बाद आपको गैस की परेशानी होती है। इसके अलावा, प्याज किण्वनीय फाइबर का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो कि पेट भरने का कारण हो सकता है पर ये एसिड रिफलक्स के लक्षणों को तेजी से बढ़ सकता है। वहीं ये पेट में कुछ ऐसी रिएक्टविटी को ट्रिगर करता है, कि पाचन तंत्र खराब हो जाता है।
टमाटर
कच्चे टमाटर कई बार गैस बनने का कारण बन सकते हैं। ऐसा इसलिए कि कच्चे टमाटर में विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है, जो कि एसिड के पीएच को खराब कर सकता है और गैस को ट्रिगर करता है। वहीं टमाटर से बनने वाले सॉस, केचप और सूप भी कई बार गैस की परेशानी को ट्रिगर करते हैं।
कटहल
आयुर्वेद के अनुसार कटहल पचाने के लिहाज से एक घृष्ट सब्जी है। इसमें फाइबर की एक अच्छी मात्रा होती है, जो कि हर किसी के लिए पचा पाना आसान नहीं होता है। हालांकि ये सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैलेकिन गैस्ट्रिक समस्या वाले लोगों के लिए ये कभी अच्छा विकल्प नहीं मानी जाती है। साथ ही ये कई बार लोगों में कब्ज की परेशानी पैदा करती है और बदहजमी का कारण भी बनती है। तो इस लिहाज से गैस से पीड़ित लोगों को कटहल खाने से बचना चाहिए।
बैंगन
बैंगन भी बादी करने वाली सब्जियों की लिस्ट में शामिल है। हालांकि, आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि यह आपके शरीर की प्रवृति पर निर्भर करता है कि यह आपके लिए बादी है या नहीं। बैंगन कई लोगों के लिए एक नुकसानदेह सब्जी साबित हो सकती है। दरअसल, बैंगन नाईटशेड फेमिली का सदस्य है जिसमें कि सोलेनिन नामक विषैला तत्व हो सकता है। इसकी ज्यादा मात्रा से गैस, पेट दर्द, उल्टी, सिरदर्द, खुजली या जोड़ो में दर्द की समस्या हो सकती है। इसी के साथ ये तत्व थायराइड की परेशानी बढ़ा सकता है। इसके लिए बैंगन कम ही खाना चाहिए।
फूलगोभी और पत्तागोभी
फूलगोली और पत्तागोभी जैसी सब्जियों के सेवन से आपकी बादी की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको बादी बढ़ जाती है, तो गोभी और फूलगोभी का सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
सूरन या जिमीकंद
जिमीकंद का सेवन अधिक मात्रा में करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। दरअसल, जिमीकंद में फाइबर होता है जिसको पचने में समय लगता है और इसकी वजह से कई बार लोगों को कब्ज की परेशानी हो जाती है। वहीं रात में इसे खाने पर लोगों को सोने के दौरान एसिड रिफ्लक्स की परेशानी होती है। इतना ही नहीं सुबह उठने पर पेट न साफ होने के कारण लोगों को दिन भर बदहजमी और सुस्ती महसूस होती है। इसलिए कभी भी रात के समय जिमीकंद खा कर न सोएं।
आलू
आलू के बिना खाना कई लोगों को अच्छा नहीं लगता है। आलू भारतीयों का सबसे पसंदीदा व्यंजन है। इस कई तरह से बनाया जाता है। लेकिन आलू के सेवन से भी बादी की शिकायत हो सकती है। अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम है तो अधिक मात्रा में आलू का सेवन न करें।
अरबी
अरवी को घुइयां की सब्जी भी कहते हैं। ये कई लोगों की पसंदीदा सब्जी है। इसे सूखी या रसीले तरीके से भी बनाया जा सकता है। दाल के साथ ये सब्जी बहुत स्वादिष्ट लगती है लेकिन गैस की समस्या वालों को ये सब्जी नहीं खानी चाहिए। ये सब्जी खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। अगर आपको ये सब्जी बहुत पसंद है और आप फिर भी इसे खाना चाहते हैं तो इसमें अजवाइन डालकर खाएं, इससे गैस की समस्या नहीं होगी।
मूली
वैसे तो मूली सर्दियों में खाई जाने वाली सब्जी है लेकिन देश के कई हिस्सों में ये पूरे साल पाई जाई जाती है। अगर आप को मूली बहुत पसंद है तो आप इसे पराठे या सलाद के तौर पर सीमित मात्रा में खा सकते हैं। अगर आपको मूली खाने के बाद गैस की समस्या होती है तो आप पानी के साथ अजवाइन ले लें। इससे आपकी गैस की समस्या कम हो जाएगी।
ऐसा भी नहीं कि आपको इन सब्जियों से हमेशा ही गैस बनें क्योंकि ये विशेष स्थितियों और लोगों के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। वहीं अगर आपको इनके अलावा भी अन्य किसी तरह की सब्जी को खाने के बाद गैस की परेशानी हो, तो आपको अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाहिए।
Next Story