- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मियों में अंगूर से...
लाइफ स्टाइल
गर्मियों में अंगूर से बनाए इन तीन तरह की रेसिपीज
Apurva Srivastav
23 April 2024 7:42 AM GMT
![गर्मियों में अंगूर से बनाए इन तीन तरह की रेसिपीज गर्मियों में अंगूर से बनाए इन तीन तरह की रेसिपीज](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/23/3684511-untitled-65-copy.webp)
x
लाइफस्टाइल : बाजार में अंगूर की अच्छी वैरायटी मिल रही है। अक्सर लोग इस मौसमी फल को साधारण खाना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप साधारण अंगूर खाकर ऊब गए हैं, तो आज हम आपके लिए अंगूर की तीन टेस्टी रेसिपी लाए हैं। इन तीन रेसिपीज की मदद से आप काले और हरे अंगूर से स्वादिष्ट मिठाई और जैम बना सकते हैं।
अंगूर जैम सामग्री
हरा अंगूर- 500 ग्राम
चीनी- स्वादानुसार
साइट्रिक एसिड- 1/4
फूड कलर- 1 चुटकी
नींबू का रस- 1 टेबलस्पून
अंगूर जैम रेसिपी
अंगूर जैम बनाने के लिए अंगूर को पानी में डालकर अच्छे से धो लें और एक तरफ रखें।
अब अंगूर को काटर मिक्सी में रखें और चीनी डालकर दोनों अच्छे पीस लें।
पीसे हुए अंगूर और चीनी को छन्नी से छानकर एक बर्तन में रखें और गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें।
पैन गर्म हो जाए तो अंगूर को डालकर पकाएं, इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और जब अंगूर जैम की कंसिस्टेंसी में आ जाए तो आंच बंद कर ठंडा होने दें।
जैम ठंडा हो जाए तो कांच की बर्नी में स्टोर करें और ब्रेड, रोटी और पराठे के साथ सर्व करें।
अंगूर जूस रेसिपी
1 कप काले अंगूर
स्वादानुसार चीनी
पानी (आवश्यकतानुसार)
1 बाउल बर्फ का पानी
कैसे बनाएं अंगूर जूस
एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें और चीनी डालकर दोनों को पकने दें।
पानी और चीनी में अंगूर डालकर उबलने दें, अंगूर की स्किन उतर जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।
अंगूर को पानी से निकालने के बाद बर्फ में डालें ताकी रंग बरकरार रहे।
अब अंगूर के स्किन को निकालकर मैश करें और पल्प को एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।
अब पल्प और स्किन को मिक्सी में पीस कर गिलास में बर्फ के टुकड़े और पुदीने के पत्ते के साथ गार्निश कर सर्व करें।
अंगूर बर्फी सामग्री
एक किलो अंगूर
1/2 कप-चीनी
1/2 कप-दूध
1/4 कप-पानी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
केसर
1/4 छोटी चम्मच
1/4 कप कटे हुए बादाम
1/4 कप कटे हुए पिस्ता
1/4 कप काजू
एक चम्मच कॉर्न फ्लोर
अंगूर बर्फी रेसिपी
एक पैन में चीनी, दूध, पानी और इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच में गर्म करें।
उबाल आने के बाद आंच धीमी करें और अंगूर को पीसकर एक बाउल में छान लें।
अंगूर के जूस को चाशनी में कॉर्न फ्लोर के साथ मिक्स करते हुए डालें।
इसे तब तक पकाएं जब तक अंगूर का मिश्रण कड़ाही से अलग न हो।
सभी चीजें अच्छे से पक जाए तो आंच बंद करे और मिश्रण को ट्रे में घी लगाकर फैला लें।
मिश्रण ठंडा हो जाए तो मनपसंद आकार में काटकर सर्व करें।
Tagsगर्मियोंअंगूरतीन रेसिपीजSummergrapesthree recipesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Apurva Srivastav Apurva Srivastav](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Apurva Srivastav
Next Story