लाइफ स्टाइल

इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल, बढ़ेगा प्लेटलेट्स

Gulabi
1 July 2021 2:27 PM GMT
इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल, बढ़ेगा प्लेटलेट्स
x
बरसात के दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौसम में मच्छर के काटने से कई बीमारियां पनपती हैं

बरसात के दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौसम में मच्छर के काटने से कई बीमारियां पनपती हैं। इनमें डेंगू, मलेरिया, जीका वायरस और चिकनगुनिया शामिल हैं। खासकर डेंगू और मलेरिया से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए बरसात के दिनों में मच्छरों के आतंक से बचाव के लिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनें। इसके अलावा, मच्छरों के आतंक से बचने के लिए रेपेलेंट का इस्तेमाल करें। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत करने और प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। विशेषज्ञों की मानें तो बरसात के दिनों में मौसमी बुखार और मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। साथ ही इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। प्लेटलेट्स कम होने के चलते डेंगू, मलेरिया समेत अन्य बीमारियों से रिकवरी में लंबा वक्त लगता है। इसके लिए डॉक्टर डेंगू और मलेरिया के मरीजों को पपीता के पत्तों का जूस पीने की सलाह देते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

प्लेटलेट्स किसे कहते हैं

विशेषज्ञों की मानें तो रक्त में तीन प्रकार की कोशिकाएं लाल रक्त कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट होती हैं। प्लेटलेट्स बोन मैरो में मौजूद टिश्यू में बनते हैं, जो ब्लड क्लॉटिंग को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। सामान्यतः शरीर में 150,000 से 450,000 प्रति माइक्रोलीटर के बीच प्लेटलेट्स होने चाहिए। वहीं, 150,000 से नीचे जाने पर यह व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
पपीते के पत्ते का जूस पिएं

पपीते के पत्ते में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते हैं। डेंगू बुखार से ग्रसित व्यक्ति को प्लेटलेट्स में सुधार के लिए पपीते के पत्ते का जूस पीना चाहिए। इसे दिन में दो बार सेवन करने से बहुत जल्द आराम मिलता है।

अनार का सेवन करें
क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, जो व्यक्ति रोजाना अनार के जूस का सेवन करता है, उसके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन निम्न स्तर पर रहता है। डॉक्टर्स विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। विटामिन-सी एंटीबॉडीज को बूस्ट करता है। जबकि एंटीबाडीज बीमारियों से लड़कर शरीर की रक्षा करता है। ऐसे में आप अनार को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Next Story