लाइफ स्टाइल

ये उपाय दिलाएंगे एनीमिया से राहत

Apurva Srivastav
23 Feb 2023 2:53 PM GMT
ये उपाय दिलाएंगे एनीमिया से राहत
x
एनीमिया होने पर नाश्ते में एक लाल चुकंदर के जूस में आधे नींबू का रस मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।

अगर आप कोई काम करते हुए जल्दी थक जाती हैं, सीढ़ियां चढ़ते वक्त सांस तेजी से फूलने लगती हो, आंखों के सामने अक्सर अंधेरा छा जाता है, आंखों के साथ नाखून भी पीले रहते हैं, नॉर्मल से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, तो ये सारे संकेत शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया की ओर करते हैं इशारा। ये प्रॉब्लम शरीर में आयरन की कमी की वजह से होती है। तो अगर आप भी ये सारी दिक्कतें झेल रही हैं, तो यहां दिए गए उपचार कर सकती हैं ट्राय।

1- एनीमिया होने पर नाश्ते में एक लाल चुकंदर के जूस में आधे नींबू का रस मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।
2- किशमिश और खजूर आयरन के अच्छे स्त्रोत हैं। रोज नाश्ते में चार किशमिश और 10 खजूर खाने से एनीमिया से राहत मिलती है।
3- एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए पालक किसी दवा से कम नहीं है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में 20 प्रतिशत तक आयरन बढ़ाया जा सकता है।
4- रोज एक सेब के जूस में दो टेबलस्पून शहद मिलाकर पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। रोज एक सेब खाने से भी फायदा मिलता है।
5- रोजाना एक ग्लास पानी में एक नींबू का रस और एक टेबलस्पून शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
6- रोज एक मुट्ठी अंकुरित सोयाबीन खाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।
7- एनीमिया होने पर रोजाना 50 ग्राम गुड़ और 100 ग्राम चने के सेवन से भी लाभ पहुंचता है।
8- रोजाना अंजीर के सेवन से भी शरीर में खून की कमी नहीं होती।
9- मेथी के बीज में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए रोज रात को एक ग्लास पानी में एक चम्मच मेथी के बीज भिगोएं। सुबह इन्हें छानकर पी लें। फायदा मिलेगा।
10- रोजाना नाश्ते में एक पके केले पर एक टेबलस्पून शहद डालकर खाने से आयरन की कमी नहीं होती।
11- सुबह नाश्ते के साथ अनार का जूस पीना भी फायदेमंद होता है।
12- तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से एनीमिया परेशान नहीं करता।
13- एक कप गुनगुने दूध में थोड़ा सा गुड़ डालकर पीने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story