लाइफ स्टाइल

महिलाओं को आकर्षित करती हैं पुरुषों की ये खूबियां, जानें और खुद में बदलाव लाएं

SANTOSI TANDI
5 Sep 2023 7:13 AM GMT
महिलाओं को आकर्षित करती हैं पुरुषों की ये खूबियां, जानें और खुद में बदलाव लाएं
x
जानें और खुद में बदलाव लाएं
हर व्‍यक्ति के जीवन में जीवनसाथी सबसे ज्‍यादा अहिमियत रखता है। इसलिए महिला और पुरुष अपने लिए सबसे बेहतर जीवनसाथी ढूंढने की कोशिश करते हैं। अकसर ये बातें होती रहती हैं कि महिलाओं को कैसे मर्द पसंद आते हैं। हर लड़की या महिला की पसंद अलग-अलग होती है। कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें सिर्फ हैंडसम मर्द ही पसंद आते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को अच्छे स्वभाव वाले मर्द पसंद आते हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनको हर लड़की एक लड़के में देखना पसंद करती है। आज हम आपको उन ख़ूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों को अपनानी चाहिए। ये खूबियां ही महिलाओं को उनकी ओर आकर्षित करते हैं। आइये जानते हैं इन खूबियों के बारे में...
रोमांटिक अंदाज
महिलाओं की पसंद की बात जब आ ही जाती है तो आपको बता दें कि महिलाओं को रोमांटिक लड़के बेहद पसंद होते है। रोमांस में विश्‍वास करने वाले इस तरह के पुरुष महिलाओं को बेहद पसंद आते है। और हो भी क्यों न आज के टाइम में हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर सिर्फ उसको ही चाहे और ढ़ेर सारा प्यार करे। जो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के लिए हमेशा फूल, बुके, चॉकलेट या गिफ्ट लेकर आते हैं, उसे लॉंग ड्राइव और कैंडल लाइट डिनर पर ले जाते हैं, बार-बार फोन करते हैं और ज्यादातर समय यह एहसास कराते हैं कि वो आपकी कितनी केयर करते है, ऐसे लड़के महिलाओं को बखूबी पसंद आते है।
अच्छे व्यक्तित्व वाला
महिला और पुरुष, दोनों चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी देखने में सुंदर हो, लेकिन महिलाएं सुंदरता से ज्‍यादा व्‍यक्तित्‍व को अहमियत देती हैं। महिलाएं ऐसे लोगों से दूर रहना चाहती हैं जो घमंडी, धूर्त या लालची स्‍वभाव के होते हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों को ज्‍यादा पसंद करती हैं जो ईमानदार और मेहनती हो। माना जाता है कि ऐसे लोग हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं।
खुशमिजाज लड़के
लडकियों को ऐसे लडके भी पसंद आते हैं जो खुशमिजाज हों। क्योंकि आपके चेहरे की रौनक से आपका नेचर का पता चलता है। अगर आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा तो आप जोश से भरपूर दिखते हैं जो लडकियों को आपकी तरफ खींचता है। लोग बस हंसना जानते हैं हंसाना नहीं, लेकिन जो बंदे अपने चेहरे की नहीं बल्कि दूसरों के चेहरों की परवाह करें, वो लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं।आपके अंदर ऐसी क्षमता भी होनी चाहिए जिससे की आप उस सफलता को बरकरार रख पायें।
सेंसिटिव पुरुष
प्रत्येक महिला को सेंसिटिव पुरुषों की महिलाओं को सम्मान देनेवाली, उनके साथ नम्रता पूर्वक पेश आने की, उनकी भावनाओं को समझने की और उन्हें स्पेस देनेवाली आदत अच्छी लगती है। महिलाएं ज़िंदगीभर साथ निभाने के लिए इसी तरह के गुणोंवाले पुरुष की चाहत रखती हैं। सेंसिटिव नेचर के पुरुष आपके लिए कार का दरवाज़ा खोलते हैं, डिनर पर कुर्सी ऑफर करते हैं, डिनर का बिल चुकाते हैं और आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। वे इस बात का पूरा ख़्याल रखते हैं कि आपको कोई परेशानी न हो। यही बातें महिलाओं को सेंसिटिव पुरुषों का मुरीद बनाती हैं।
अभिलाषी पुरुष
आम तौर पर महिलाओं को हार्ड-वर्किंग और अपने काम को लेकर सीरियस रहने वाले लड़के बेहद पसंद होते है। आज के ज़माने में हर लड़की चाहती है कि उसका पति अपने पैरों पर खड़ा हो, उसको किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। यही वजह है कि महिलाएं उन लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं जो अपने काम को लेकर हमेशा फोकस्ड रहते है। जो पुरुष अपने काम के प्रति समर्पित रहते है, समाज भी उन्ही लड़कों को बढ़ावा देता है। ऐसे में लड़की के घर वाले भी उसी लड़के को अपनी लड़की के लिए पसंद करते हैं जिसकी समाज में इज़्ज़त होती है।
श्रोता स्‍वभाव का पुरुष
यह हर महिला की इच्‍छा होती है कि उनका जीवनसाभी श्रोता स्‍वभाव का हो और उसकी हर छोटी-बड़ी बातों को सुने और समझे। महिलाएं अपने साथी से अपना दुख दर्द बांटकर सुकून पाती हैं। वहीं जो पुरुष सिर्फ अपनी ही धौंस जमाते रहते हैं, उनसे महिलाएं हमेशा दूर रहना चाहती हैं।
दमदार आवाज वाले
किसी भी व्‍यक्ति के बोलचाल का तरीका बताता है कि वह किसी तरह का व्‍यक्ति है और उसे कैसे संस्कार मिले हैं। महिलाओं को ऐसे पुरुष सबसे ज्‍यादा पसंद आते हैं जो शांत स्‍वभाव के हों और जिनकी आवाज दमदार हो। माना जाता है कि ऐसे पुरुष गंभीर और ज्ञानी होती हैं। ये किसी के साथ गलत बर्ताव नहीं करते और महिलाओं का भी पूरा सम्‍मान करते हैं। साथ ही अपनी आवाज के दम पर हर जगह छाप छोड़ते हैं।
ख्याल रखने वाला
लडकियों को ऐसे लडके पसंद आते हैं जो केयरिंग हो। ख्याल रखने की प्रवृत्ति से लडकियों को लगता है कि आप उनका हर समय ख्याल रखेंगे। लडकों का केयरिंग स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है। हर लड़की को कूल डूड लड़के ही पसंद आते हैं, उन्हें इंटेलएक्चुअल लड़के भी अच्छे लगते हैं। तो अब से किताबें पढ़नी शुरू कर दो, शायद कोई अच्छी लड़की आपको चाहने लग जाये।महिलाओं को हमेशा उनकी प्रशंसा करने वाले पुरुष अच्छे लगते हैं, और वो भी वे जो उनके बिना कहे उनकी प्रशंसा करें।
बुद्धिमान पुरुष
इस तरह के पुरुषों का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। इनकी बातें समझदारी से भरी होती हैं। चाहे कोई भी विषय हो, किताबें, पॉलिटिक्स, मूवी, जोक्स या करंट अफेयर्स, ये हर विषय पर इतनी कुशलता पूर्वक दिलचस्पी से भरी बातें करते हैं कि इन्हें हर कोई ध्यान से सुनना चाहता है। इनके साथ घंटों बैठकर भी कोई बोर नहीं होता। चूंकि किसी भी रिश्ते के संवरने में, इंटेलेक्चुअल कनेक्शन का होना बेहद ज़रूरी होता है, इसलिए महिलाएं हमेशा से ही इंटेलिजेंट पुरुषों को पसंद करती रही हैं।
Next Story