लाइफ स्टाइल

आसानी से बन जाएंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस, जानें तरीका

Khushboo Dhruw
1 May 2024 4:51 AM GMT
आसानी से बन जाएंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस, जानें तरीका
x
लाइफस्टाइल : हम सभी चाहते हैं कि हमारे नाखून खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम आए दिन बाजार से नए-नए नेल आर्ट करवाना पसंद करते हैं। नेल आर्ट के कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन देखने को भी मिल जाएंगे, लेकिन जरूरी नहीं है कि वे डिजाइन आपके नाखूनों पर खूबसूरत नजर आए।
वहीं नेल शेप के अनुसार भी डिजाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है। खासकर छोटे नाखूनों के लिए नेल आर्ट के डिजाइन को चुनने में दिक्कत होती है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं छोटे आकार के नाखूनों के लिए नेल आर्ट के ये लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन नेल आर्ट के डिजाइन को बनाने का आसान तरीका-
स्टोन नेल आर्ट डिजाइन
स्टोन में आपको कई तरह के डिजाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। मिनिमल और सिंपल लुक के लिए आप किसी भी कलर का नेल पेंट लगाकर इस पर ग्लिटर ग्लू की मदद से स्टोंस को चिपका सकती हैं। स्टोन के साइज के लिए आप छोटे आकार को चुनें। ऐसा इसलिए क्योंकि छोटे नाखूनों पर बड़े साइज के स्टोन अच्छे नहीं लगते हैं।इसे भी पढ़ें:हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ईद पर करवाएं ये नेल आर्ट
लाइन डिजाइन नेल आर्ट
लाइन डिजाइन में आजकल हैवी लुक के लिए ग्लिटर वर्क लाइन वाले नेल आर्ट बेस्ट नजर आते हैं। इस तरह के नेल आर्ट बनाने के लिए आपको मार्केट में ग्लिटर नेल पेंस आसानी से मिल जाएंगे। अलग-अलग कलर के ग्लिटर नेल पेंस की मदद से आप मनचाहा डिजाइन नाखूनों पर बना सकती हैं।
मल्टी-कलर नेल आर्ट डिजाइन
कलरफुल नेल्स पसंद करती हैं तो इस तरह के रंग-बिरंगे कलर्स के केवल डॉट-डॉट कर नाखूनों के टिप पर डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक की मदद ले सकती हैं। टूथपिक को सबसे नेल पोलिश में डूबोकर इस तरह से कलर को नाखून पर लगा सकती हैं।इसे भी पढ़ें:इन नेल पेंट कलर्स को डीप स्किन टोन की महिलाएं जरूर करें ट्राई
फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन
फ्लोरल डिजाइन में आपको कई तरह के नेल आर्ट के डिजाइंस को देखने को मिल जाएंगे। आप चाहे तो सभी नाखूनों पर इस तरह से अलग कलर का इस्तेमाल करके नेल आर्ट कर सकती हैं या चाहे तो इस तरह के अलग से स्टीकर खरीदकर चिपका सकती हैं। इसमें सबसे ज्यादा पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन को पसंद किया जाता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें।
Next Story