लाइफ स्टाइल

गर्मी के मौसम में स्टाइलिश लुक देंगी ये कुर्तियां

Apurva Srivastav
21 April 2024 5:42 AM GMT
गर्मी के मौसम में स्टाइलिश लुक देंगी ये कुर्तियां
x
लाइफस्टाइल : इंडियन समर फैशन में कूल और स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की डबल लेयर, बिग पैटर्न, स्ट्रेट कुर्ती विद पैंट और प्लेन कुर्ती विद स्कर्ट भी ट्राई कर सकती हैं। आजकल कुर्ती के डिजाइंस में काफी एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहे हैं।
स्कर्ट विद कुर्ती
स्कर्ट विद कुर्ती का फैशन इस बार के ट्रेंड में भी इन है। इसमें सिंगल शेड और बॉर्डर पैटर्न ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इन्हें और भी स्टाइलिश लुक देने के लिए उस पर प्रिंटेड स्कार्फ भी ड्रेप कर सकती हैं।
कुर्ती विद पैंट
लाइट पार्टी वेयर के लिए आप इस तरह के चंदेरी फैब्रिक पर डिजाइनर कुर्ती विद पैंट भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इस आउटफिट को और भी खास बना रहे हैं इसके एथनिक प्रिंट्स।
डार्क शेड कॉम्बिनेशन
डार्क शेड्स में आप इस तरह का ब्ल्यू और पिंक कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकती हैं, पर समर्स में यह कलर कॉम्बिनेशन दिन में अच्छा नहीं लगेगा। इस तरह के कलर्स नाइट पार्टी में ज्यादा अच्छे लगते हैं।
अनारकली लुक
इंडियन कुतयों में अनारकली पैटर्न का फैशन इस बार भी पसंद किया जा रहा है। इसे ऑफिस से लेकर पार्टी आदि में पहना जा सकता है। इसका कलर और प्रिंट दोनों ही बेहद खूबसूरत है।
डबल लेयर कुर्ती
डबल लेयर वाली कुर्ती भी आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इसमें अंदर का प्लेन बेस और ऊपर प्रिंट वाली कुर्ती पसंद की जा रही है।
बिग पैटर्न वाली स्टाइलिश कुर्ती
स्टाइलिश कुतयों में आप इस तरह के पैटर्न और डिजाइन भी चुन सकती हैं। ऐसे डिजाइंस पहनने के बाद रिफ्रेश लुक देते हैं। डिजाइनर्स भी अब प्रिंट्स के साथ का$फी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।
Next Story